{"_id":"82849dc8e1c9664b83a37ab7f61c9438","slug":"basap-k-prad-a-adhyak-a-k-sap-para-r-pa-bsp-state-president-of-the-sp-charge-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के प्रदेश अध्यक्ष का सपा पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष का सपा पर आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 16 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश सरकार नौकरी देने के नाम पर 70 जिलों के यादव समाज के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पुलिस भर्ती में एटा, इटावा, मैनपुरी को तवज्जो दी गई है।
शेखुपुरा स्थित बसपा नेता श्यामसुंदर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढे़ हैं। अपहरण, हत्या और लूट का कारोबार चल रहा है। इसकी बागडोर सत्ता के गलियारे में बैठे कुछ मंत्री संभाले हैं।
बलात्कार, महिलाओं के अपहरण की घटनाएं आम हो गई हैं। इसलिए जनता चुनाव के लिए आवाज उठा रही है। कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तबाह किसानों को फसल का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। मुआवजा देने में भेदभाव हो रहा है। कहा कि बसपा के विधायक एवं एमएलसी, राज्यसभा सदस्यों ने अपना एक माह का वेतन किसानों के हित के लिए दे दिया है।
विज्ञापन
सपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल है, जबकि बसपा ने प्रदेश का विकास किया है। कहा कि सपा नेता पत्थरों पर बोलते-बोलते खुद की आंखों को पत्थर का बना चुके हैं। उनको यह नहीं दिखता कि मुगलिया और ब्रिटिश हुकूमत के बाद बसपा मुखिया ने ही स्मारक बनवाए हैं।