फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Barrier will be installed to seal the border

सीमा सील करने के लिए बैरियर लगाने का निर्देश

Thu, 13 Feb 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Barrier will be installed to seal the border
Barrier will be installed to seal the border - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण ने जनपद आगमन पर पुलिस महकमे की जहां जमकर क्लास लिया वहीं योजनाबद्ध पुलिसिंग के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनपद की सीमा सील करने के लिए जगह-जगह बैरियर लगाने का भी उन्होंने निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराधी अपराध करने के बाद पड़ोसी जनपदों की सीमा में भाग जाते है। ऐसे में जनपद की सीमा पर बैरियर आदि लगाकर जनपद की सीमा को सील करने की योजना बनाएं ताकि किसी भी घटना के बाद बदमाशों को पकड़ा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने जिले के दो कोतवाली क्षेत्रों फूलपुर व शहर कोतवाली के साथ ही अन्य सभी थाना व कोतवाली क्षेत्रों में भी बीट सिस्टम लागू किये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बीट सिपाहियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र का लगातार चक्रमण करें और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष नजर रखते हुए उसकी रिपोर्टिंग भी करते रहे। इसके साथ ही प्लांट वे में पुलिसिंग के तहत टॉपटेन अपराधियों पर विशेष नजर रखने की भी उन्होंने सलाह दिया। अंत में यह चेतावनी भी दिया कि लापरवाही व गलत कार्य में संलिप्त किसी को भी छोड़ नहीं जाएगा चाहे वह पुलिस विभाग का सिपाही, दरोगा हो अथवा अधिकारी।
विज्ञापन

पासपोर्ट मामले में वाट्सएप पर करें शिकायत
एडीजी ने कहा कि पासपोर्ट मामले की जांच चल रही है, फिलहाल वेरिफिकेशन करने वाले कुछ पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई है। आगे जो भी इस फर्जीवाड़े में सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि वाट्सएप नंबर 7839854507 जारी किया और कहा कि यदि कोई भी पुलिस वाला वेरिफिकेशन समेत पासपोर्ट से संबंधित किसी भी प्रकरण में पैसा मांगता है तो मैसेज करें। निश्चित तौर पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थलों को किया मुआयना
पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक के बाद एडीजी जोन ने शहर कोतवाली के राजघाट के पास स्थित उस दुकान का मौका मुआयना भी किया जहां बाइक सवार बदमाशों ने 6.31 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। मौका मुआयना के दौरान उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ कर कुछ जानकारी भी लिया और एसपी को इस घटना का जल्द खुलासा का निर्देश दिया। इसके बाद एडीजी जोन जिलाधिकारी व एसपी के साथ बरदह थाना क्षेत्र के दुबारा बाजार पहुंचे और बुधवार को वहां सराफा कारोबारी के यहां हुई डकैती प्रकरण की जानकारी लेने के साथ मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed