फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Barber society president dies due to dengue

Azamgarh News: डेंगू से नाई समाज के अध्यक्ष का निधन

Tue, 14 Nov 2023 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Barber society president dies due to dengue
अतरौलिया। अतरौलिया नगर पंचायत नाई समाज के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा का सोमवार को डेंगू से लखनऊ जाते समय रास्ते में निधन हो गया। वह एक हफ्ते से डेंगू से पीड़ित थे। राजेंद्र शर्मा की मृत्यु के बाद मंगलवार शोक संवेदना व्यक्त करने क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव एवं ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अतरौलिया में डेंगू के प्रकोप की चर्चा की। लोगों ने बताया कि अतरौलिया में डेंगू से अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे पहले पत्रकार रज्जाक अंसारी की भी डेंगू से मौत हो चुकी है। अतरौलिया के कई लोग इस समय आजमगढ़ के विभिन्न अस्पतालों एवं लखनऊ के मेदांता में अपना इलाज करवा रहे हैं। डेंगू को लेकर अतरौलिया बाजार में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed