फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bank put a ban on simultaneous entry, all four entered simultaneously

एक साथ प्रवेश पर बैंक ने लगाई रोक, चार-चार को एक साथ प्रवेश

Tue, 17 Mar 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bank put a ban on simultaneous entry, all four entered simultaneously
कटानी बाजार । महाराजगंज कस्बे के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा सहदेवगंज पर कोरोना वायरस के डर से बैंक प्रबंधन द्वारा ग्राहकों को बैंक के अंदर एक साथ प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बारी-बारी से चार-चार ग्राहकों को ही गेट खोल कर अंदर किया जा रहा है। जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में दूर-दराज से बैंक पहुंचे महिला एवं पुरुषों की बैंक के बाहर सुबह से ही कतार लग जा रही है। भारी भीड़ व लाइन के चलते ग्राहक व गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड से लोगों की अक्सर झड़प भी हो रही है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक सचिन गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस के डर से ऐसा किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक संख्या में लोग बैंक के अंदर इकट्ठा ना हों। उनसे जब पूछा गया कि जब सारे ग्राहकों को बिना किसी जांच व सुरक्षा इंतजाम के बैंक के अंदर आने की व्यवस्था है तो क्या दो घंटे लाइन में लगने के बाद वायरस का संक्रमण समाप्त हो जाएगा। तो उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा वायरस का संक्रमण नोटों में है लेकिन उससे बचाव व सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। वैसे भी ग्राहकों का कार्य एक-एक कर बारी बारी से ही होता है तो परिसर में आए या बाहर रहें। तो भीड़ लगाने से क्या फायदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed