फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Balwa drill was conducted to police personnel in the parade, instructions were given

Azamgarh News: परेड में पुलिस कर्मियों को कराया गया बलवा ड्रिल, दिए गए निर्देश

Sat, 13 Jan 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Balwa drill was conducted to police personnel in the parade, instructions were given
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए जनपद पुलिस भी अलर्ट मोड में चल रही है। शुक्रवार को आयोजित परेड के दौरान पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को बलवा ड्रिल कराया गया। इसके साथ ही मुख्यालय से पुलिस कर्मियों के लिए जारी हुए दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित होने वाले परेड का एसपी निरीक्षण करते है। इसी के तहत एसपी अनुराग आर्य ने इस शुक्रवार को भी परेड का निरीक्षण किया। इस शुक्रवार को पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को मुख्यालय से मिले निर्देश के तहत बलवा ड्रिल कराया गया। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यालय से जारी हुए दिशा निर्देशों की पुलिस कर्मियों को जानकारी दी गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में समुचित सुरक्षा व सुगम यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबा व पेट्रोलपंप आदि स्थानों पर लगातार चेकिंग करते रहे। जनपद में हाईवे व मुख्य मार्गों पर यूपी 112 पीआरवी की पेट्रोलिंग लगातार की जाए। सभी कर्मी वर्दी में अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। एसपी ने कहा कि अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग सड़क व रेलमार्ग से वहां जाएंगे, ऐसे में समुचित सुरक्षा का प्रबंध किया जाए। मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को सूचीबद्ध करते हुए उन्हें क्रियाशील कराया जाए। हाईवे व मुख्य मार्गों पर टैक्सी, ऑटो स्टैंड, होल, ढाबा, रेस्टोरेंट व फुटकर प्रचलित जलपान की दुकानों के संचालकों व कर्मियों का विधिवत सत्यापन कराया जाए। मुख्य मार्गों पर पड़ने वाले पेट्रोल पंपों, टोल प्लाजा व होटलों पर स्थापित शौचालयों की साफ-सफाई के साथ ही महिला शौचालयों की व्यवस्था पर भी नजर रखते हुए क्रियाशील कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed