फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ballot paper burnt in fire in strong room of panchayat election in azamgarh

यूपी: स्ट्रांग रूम में आग लगने से हड़कंप, मतपत्र जलकर हुए राख

Thu, 06 May 2021 12:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 May 2021 12:35 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के हरैया विकास खंड का स्ट्रांग रूम जनता इंटर कॉलेज हरैया में आग लग गई। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Ballot paper burnt in fire in strong room of panchayat election in azamgarh
demo pic

विस्तार

आजमगढ़ जिले के हरैया विकास खंड का स्ट्रांग रूम जनता इंटर कॉलेज हरैया में बनाया गया है। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के मतों की गणना के बाद मतों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया। बुधवार की रात स्ट्रांग रूम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में स्ट्रांग रूम में मतगणना के बाद रखे गए मतपत्र और कई जरूरी अभिलेख जलकर राख हो गए।

विज्ञापन

 
पंचायत चुनाव के लिए विकास खंडवार स्ट्रांगरूम बनाए गए थे। जिनमें मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखा गया था। मतगणना के दौरान मतपेटियों को निकालकर मतगणना की गई फिर मतपत्रों को स्ट्रांग रूमों में सुरक्षित रख दिया गया। हरैया विकास खंड के लिए जनता इंटर कॉलेज हरैया में स्ट्रांग रूम बनाया गया था।
विज्ञापन

 
मतगणना कि बाद मतपत्रों को फिर से उसमें सुरक्षित रख दिया गया। लेकिन बुधवार की रात अज्ञात कारणों से स्ट्रांग रूम में आग लग गई। जिसमें मतपत्रों के साथ ही कई जरूरी अभिलेख जल गए। इसकी सूचना ब्लॉक कर्मचारियों ने रौनापार पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताला तोड़कर जब देखा गया तो उसमें रखा जरुरी अभिलेख मत पत्र जले हुए थे। एसआई संतोष यादव ने ब्लॉक कर्मी की सूचना पर थाना रौनापार में इत्तेफाक से आग लगने का मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें बैलेट पेपर और जरुरी अभिलेख जलकर नष्ट हो गए।
 
वहीं बनकटा के प्रधान प्रत्याशी लौहर यादव ने बताया कि जानबूझकर के हमारे पतपत्र को जलाया गया।अजगरा मगर्वी से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाली मनभावती यादव ने आरोप लगाया कि हम दूसरे नंबर पर थे। रि काउंटिंग करानी थी लेकिन जान बूझकर मतपत्रों को जला दिया गया।
 
लौहर यादव ने कहा कि हम इसकी शिकायत एसडीएम और डीएम से करेंगे। नायब तहसीलदर मयंक मिश्रा ने कहा कि यह ब्लॉक के लोगों की जिम्मेदारी है। मुकदमा दर्ज करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed