फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bahujan Kranti Morcha upset over tearing hoardings of legends

महापुरषों की होर्डिंग्स फाड़ने पर बिफरा बहुजन क्रांति मोर्चा

Tue, 25 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bahujan Kranti Morcha upset over tearing hoardings of legends
आजमगढ़। बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला प्रभारी रामदवर राम के नेतृत्व में मंगलवार को मोर्चा के पदाधिकारियों ने महापुरुषों की होर्डिंग फाड़े जाने के मामले को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा और अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत कई वर्षों से वीपी मंडल की जयंती मनाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में महात्मा ज्योतिबा फूले, बाबा साहेब अंबेडकर, शाहूजी महाराज, जगदेव बाबू, अब्दुल कलाम, वीपी मंडल, रामस्वरुप वर्मा, फूलन देवी की होर्डिंग्स को नगर पालिका परिषद को निर्धारित शुल्क भुगतान करने के बाद 21 अगस्त दीवानी कचहरी के दक्षिण दीवार से सटे फ्रेम पर लगाया गया था। उसी रात अराजकतत्वों द्वारा उस होर्डिंग्स को टुकड़े-टुकड़े कर फाड़ दिया गया। महापुरुषों का अपमान होने से समाज के लोगों की भावना आहत हुई है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से अराजकत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के साथ उनको गिरफ्तार किए जाने की मांग किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव लाल बहादुर त्यागी, दुर्ग विजय यादव, जितेंद्र, रेखा, निर्मला देवी, सुनील कुमार, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed