{"_id":"6144d78d8ebc3eb628318ca1","slug":"bageshwarnagar-turned-into-pokhari-angry-people-did-a-ruckus-azamgarh-news-vns6121929104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वरनगर पोखरी में तब्दील, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वरनगर पोखरी में तब्दील, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन
आजमगढ़। नाले-नालियों के पानी ने बागेश्वर नगर को पोखरी में तब्दील कर दिया है। नपा इस कालोनी में हर साल पंपसेट लगा कर जल निकासी करती थी। इस बार नपा ने ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की। इससे आक्रोशित लोगों ने बवालीमोड़-करतालपुर बाईपास पर रेगुलेटर के पास चक्काजाम कर दिया। कोतवाली पुलिस ने डंडा भांज कर लोगों को खदेड़ दिया।
बागेश्वर नगर व कोलघाट गड्ढे में बसा हुआ है। जिसका परिणाम है कि बरसात के मौसम में यहां जल जमाव हो जाता है। जल जमाव होने पर नगर पालिका प्रशासन पंपसेट आदि लगवा कर पानी निकलवाती है। इस बार नपा प्रशासन ने बागेश्वर नगर व कोलघाट से जमा हुए बरसात के पानी को निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की है। वहीं रेगुलेटर से शुरू हुए रिसाव ने कोलघाट व बागेश्वर नगर के लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। नपा की लापरवाही पर बागेश्वरनगर व कोलघाट गांव के लोग आक्रोशित हो उठे और बवाली मोड़ के पास स्थित रेगुलेटर के पास सड़क पर पेड़ों की टहनियां आदि रख कर जाम लगा दिया। जिससे जाम स्थल के दोनों तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना पर रोडवेज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद लोग नहीं माने तो शहर कोतवाल केके गुप्ता मय दल बल के मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बिना किसी की कोई बात सुने डंडा भांज कर लोगों को भगा दिया और जाम समाप्त करा दिया। विकास कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद ने कहा कि जगह-जगह नाले नालियों पर अवैध कब्जा कर लोगों ने मकान बना लिए है, जिसके चलते यह समस्या खड़ी हुई है। वर्तमान में आठ स्थानों पर पंप लगवा कर पानी की निकासी करायी जा रही है। बागेश्वर नगर में भी एक पंप लगा है और दो और लगवाने की कवायद में हम जुटे हुए है। रात तक यहां दो और पंप पानी निकालने लगेंगे।