फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Baby died after delivery, nurse accused of negligence

Azamgarh News: प्रसव के बाद हुई बच्चे की मौत, नर्स पर लापरवाही का आरोप

Sat, 24 Jun 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Baby died after delivery, nurse accused of negligence
बिलरियागंंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुए प्रसव के बाद बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को थाने में तहरीर दी और साथ ही चिकित्सा अधीक्षक को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम अलाउद्दीन पट्टी गांव निवासी सोनू की पत्नी नैना देवी को प्रसव होना था। उन्होंने सीएचसी में आशा किरण के माध्यम से 22 जून को भर्ती कराया। बच्चे के पैदा होने के बाद उसे आक्सीजन की कमी के कारण नर्स ने उसे प्राइवेट अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि नर्स की लापरवाही से बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था। इसके बाद नर्स ने प्रसूता और बच्चे को प्राइवेट अस्पताल भेज दिया गया। जहां नैना का इलाज चल रहा है। परिजनों ने सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने के साथ ही थाने में तहरीर दी। जिसमें उक्त मामले की जांच करा कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। अधीक्षक डा.सतीश चंद्र ने बताया कि उन्होंने सीएमओ को जांच के लिए पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed