फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Babies are getting scorched by the heat of heat

लू के गर्म थपेड़ों से झुलस रहे नौनिहाल

Fri, 22 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Babies are getting scorched by the heat of heat
पल्थी बाजार में चिलचिलाती धूप में स्कूल से घर जाते बच्चे। - फोटो : AZAMGARH
भीषण तपिश व लू के थपेड़ों का दौर जारी है। मांटेसरी, कांवेंट स्कूलों सहित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के नौनिहाल लू के थपेड़ों से जूझते हुए घरों को पहुंचते हैं। घर पहुंचने पर यह मासूम डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह बादलों की धुंध में थोड़ी देर के लिए सूर्य छिप गया और मौसम खुशनुमा दिखाई देने लगा। दोपहर तक भगवान भास्कर की भृकुटि टेढ़ी हो गई और लू के थपेड़ों व आग के मानिंद धूप लगने लगी। गर्म हवाओं से आम शहरी तो परेशान ही रहे। सबसे बुरा हाल शहर के मांटेसरी, कांवेंट स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों का रहा। ज्यादातर स्कूलों की छुट्टी दोपहर 12 बजे होती है। ऐसे में लू थपेड़े सहते हुए बच्चे अपने घरों को पहुंचे। वहीं परिषदीय प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का बुरा हाल देखने को मिला। वहीं दोपहर 12.30 बजे अवकाश होने के बाद जब घरों को निकले तो लू थपेड़े व धूप से लाल हो जा रहे हैं। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार दोपहर 12:30 बजे का समय, लू के थपेड़े अपने चरम पर होते हैं। इसी दौरान बच्चों की छुट्टी हो रही है। घर पहुंचते ही कई बच्चे डिहाइड्रेशन का शिकार भी हो रहे हैं। एक अप्रैल से स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है। यदि समय मे कोई परिवर्तन नहीं किया गया तो यही समय गर्मी की छुट्टियों तक चलेगा।
विज्ञापन

बच्चों को कराएं तरल पदार्थ का सेवन
बाल रोग विशेषज्ञ डा. दीपक पांडेय की मानें तो ऐसे में मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को होती है। क्योंकि बच्चे बाहर की चीजेें ज्यादा खाते हैं। ऐसे में बच्चों को इससे परहेज कराएं और उन्हें ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन कराएं। हो सके तो उन्हें बंद गाड़ी से ही विद्यालय से घर लाएं। तरल पदार्थों में नारियल पानी, चावल का माड़, ओरआरएस, तरबूज, खरबूज आदि दे सकते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। इसके बाद भी अगर डिहाइड्रेशन की शिकायत होती है तो चिकित्सक से तत्काल संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed