फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Baba Saheb's birth anniversary celebrated with simplicity, tribute

सादगी के साथ मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, दी श्रद्धांजलि

Tue, 14 Apr 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's birth anniversary celebrated with simplicity, tribute
मेहता पार्क में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती सांसद संगीता आजाद और विधायक अरि? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लॉकडाउन के मद्देनजर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती घरों में ही मनाई गई। उनकी याद में घरों में दीप जलाने की अपील की गई। अधिकारियों ने समिति के सदस्यों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गरीबों में फलों बांटे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट के निकट स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। लालगंज की बसपा सांसद संगीता आजाद और विधायक आजाद अरिमर्दन तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, विनोद चौहान आदि ने कलेक्ट्रेट में माल्यार्पण किया। कहा कि कोरोना से बचने के लिए लाकडाउन का पालन करें। संगीता आजाद ने कहा कि सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूत कर वंचित तबके के बदलाव और हक की लड़ाई लड़ने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का सामाजिक परिवर्तन में अमूल्य योगदान रहा है। जयंती पर उनके सामाजिक बदलाव के सपने को पूरा करने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। कांग्रेस नेता पंकज मोहन सोनकर ने अपने आवास पर श्रद्धांजलि दी। जयंती सठियांव सहित आसपास के क्षेत्रों में लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए केक काटकर मनाई गई। खण्ड विकास कार्यालय में भाजपा जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ संजीव कुमार के नेतृत्व में केक काटकर जयंती मनाई गई। इस्माईल फारूकी, लालचंद यादव, राजेश कुमार यादव, सुभाष चंद्र शर्मा, रमेश शुक्ला, मधुचन्दा सिंह, उत्पल दत्ता, विनोद यादव, राम प्रवेश, विनय सिंह, राधेश्याम सिंह मौजूद थे। फूलपुर में संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की जयंती कस्बा और ग्रामीण इलाकों में सादगी के साथ मनाई गई। भाजपा कार्यालय पर उपाध्यक्ष फूलचंद भारती, भानु प्रताप, हरिश्चन्द श्रीवास्तव ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, नसीम अहमद, सुरेन्द यादव ने फूलपुर देहात स्थति विधायक आवास पर गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। मिजवां फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सखावत हुसैन की ओर से मास्क वितरित किया गया। पवई बल्का कार्यालय में बीडीओ ने माल्यार्पण किया। अहिलासपुर व बागबहार गांव के मुसहर बस्ती में फल बांटा।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती पर श्रद्धांजल

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती पर श्रद्धांजल- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed