{"_id":"5f53a9525ef44568192864ac","slug":"b-ed-result-declared-two-promising-purvanchal-made-it-to-top-ten","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP B.Ed. Result 2020: बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, पूर्वांचल के दो होनहारों ने टॉप टेन में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP B.Ed. Result 2020: बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, पूर्वांचल के दो होनहारों ने टॉप टेन में बनाई जगह
Sun, 06 Sep 2020 06:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 06 Sep 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
b.ed result up 2020
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बीएड-2020 के प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। इस बार टॉप टेन की सूची में पूर्वांचल के दो जिलों आजमगढ़ और गाजीपुर के होनहारों ने जगह बनाई है। इनमें 294.666 अंकों के साथ आजमगढ़ अमर सिंह तीसरे और 290.66 अंक पाकर गाजीपुर के प्रशांत यादव ने छठां स्थान प्राप्त किया है। दोनो ही छात्रों की सफलता सेे उनके परिजनों और शुभचिंतकों में खुुशी का माहौल है।
विज्ञापन
दरअसल, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा नौ अगस्त को आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बीएड-2020-22 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया। प्रवेश समन्वयक प्रो अमिता बाजपेयी ने कुलपति प्रो आलोक कुमार राय को रिजल्ट सौंप दिया। प्रवेश-परीक्षा परिणाम लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.lkouniv.ac.in पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
राज्य समन्वयक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में कुल 4,31,904 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3,57,701 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 74,203 अभ्यर्थी दोनों पालियों की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। कुल पांच अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए गए थे। इनका परीक्षाफल निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
3,56,946 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा की दोनों पालियों में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आनलाइन आफ-कैम्पस काउन्सिलिंग प्रक्रिया की सम्भावित तिथि एवं काउन्सिलिंग सम्बन्धित विवरण वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों में सीटों का आवंटन उनके द्वारा मूल आवेदन पत्र में भरे गए विषय वर्ग के अनुसार किया जायेगा। किसी भी दशा में, किसी भी स्तर पर, विषय-वर्ग परिवर्तन संभव नहीं होगा।