फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   B.Ed entrance exam in Azamgarh under vigilance

सतर्कता के बीच हुई आजमगढ़ में बीएड प्रवेश परीक्षा

Sun, 09 Aug 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam in Azamgarh under vigilance
राजकीय बालिका इंटर कालेज के बाहर बीएड प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों की भीड़। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले में बनाए गए 64 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई गई। कोरोना संक्रमण्गा के बीच हुई इस परीक्षा को लेकर गहमा-गहमी ज्यादा देखने को मिली। परीक्षार्थी हो अथवा परीक्षक सभी काफी सतर्क नजर आ रहे थे। वहीं परीक्षा केंद्रों में बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। इतना ही नहीं हर परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइजर का भी इंतजाम किया गया था। प्रत्येक कक्ष को परीक्षा शुरू होने के पूर्व सैनिटाइज भी कराया गया था। सुबह की पाली में 2148 तो शाम की पाली में 2174 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण इन दिनों तेजी से फैल रहा है। कोरोना के चलते बीएड की प्रवेश परीक्षा पूर्व में कई बार स्थगित की जा चुकी थी। कोरोना संक्रमण पर लगाम नहीं लग रहा था और परीक्षा की तिथि बार-बार बदलनी पड़ रही थी। बाद में सरकार ने 9 अगस्त की तिथि निर्धारित किया और फिर इसी तिथि पर परीक्षा कराने का निर्णय भी ले लिया। रविवार को दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 19540 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सुबह पाली की परीक्षा 9 से 12 बजे तक आयोजित थी। इस पाली में कुल 2148 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली दो से पांच के बीच संपन्न कराई गई। जिसमें 2174 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण की दहशत हर किसी में देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों पर जहां ज्यादातर परीक्षार्थी स्वयं के सैनिटाइजर के साथ पहुंचे थे तो वहीं बिना मास्क लगाए पहुंचे परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। हर परीक्षा केंद्र पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की गई थी। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा था। यह अलग बात थी कि सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने के पूर्व सैनिटाइज कराए गए सभी कक्ष
आजमगढ़। हर परीक्षा केंद्र पर विद्यालय प्रशासन ने सैनिटाइजर की व्यवस्था कर रखा था। परीक्षा शुरू होने के पूर्व सभी कमरों को सैनिटाइज कराया गया था। वहीं परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन का भी पूरा प्रयास परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद पुन: कमरों को दूसरी पाली की परीक्षा के पूर्व सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क लगा कर ड्यूटी कर रहे थे परीक्षक
आजमगढ़। परीक्षार्थियों को जहां बिना मास्क परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था तो वहीं परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी परीक्षकों के लिए भी मास्क अनिवार्य था। सभी केंद्रों के सभी कक्षों में ड्यूटी पर तैनात परीक्षा कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम से लैस होकर ड्यूटी करते नजर आए।
सड़कों पर नहीं दिखा कोरोना का डर
आजमगढ़। प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान पूर्व में जैसी भीड़ सड़कों पर होती थी, वैसा ही नजारा इस बार भी परीक्षा केंद्रों के बाहर नजर आया। परीक्षार्थियों को लेकर काफी संख्या में अभिभावक भी केंद्रों पर पहुंचे थे। जिसके चलते सड़कों पर भारी भीड़ थी। वहीं परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावक कोरोना संक्रमण काल में भी नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे थे। काफी संख्या में लोग बिना मास्क के ही केंद्रों के बाहर मौजूद थे। जो मास्क लिए भी हुए थे वे उसे पूरी तरह से लगाए हुए नहीं थे।

जाम के झाम में फंसा रहा पूरा शहर
आजमगढ़। बीएड प्रवेश परीक्षा के चलते रविवार को शहर की सड़के सामान्य दिनों की तरह जाम के झाम में फंसा नजर आया। शहर क्षेत्र में कई परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर जाम का झाम लगा रहा। शिब्ली इंटर कालेज, शिब्ली पीजी कालेज, एसकेपी इंटर कालेज, अग्रसेन इंटर कालेज समेत अन्य सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर जाम का झाम लगा रहा। जाम में फंस कर लोगों को घंटो झेलना पड़ा। पांडेय बाजार चौराहा तो परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले ही जाम के झाम में फंस गया था और दिन भर यहां जाम का नजारा ही देखने को मिला।

राजकीय बालिका इंटर कालेज से बीएड प्रवेश परीक्षा दे कर निकलते अभ्यर्थियों।

राजकीय बालिका इंटर कालेज से बीएड प्रवेश परीक्षा दे कर निकलते अभ्यर्थियों।- फोटो : AZAMGARH

शिब्ली कालेज के सामने बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान भीड़।

शिब्ली कालेज के सामने बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान भीड़।- फोटो : AZAMGARH

सगड़ी के मुहम्मदपुर इंटर कालेज के बाहर बीएड प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों की भीड़।

सगड़ी के मुहम्मदपुर इंटर कालेज के बाहर बीएड प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों की भीड़।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed