फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh's volleyball team hoisted the flag in Rajasthan

Azamgarh News: आजमगढ़ की वॉलीबॉल टीम ने राजस्थान में लहराया परचम

Tue, 23 Sep 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh's volleyball team hoisted the flag in Rajasthan
सगड़ी। राजस्थान के बालोटरा जिले में आयोजित ऑल इंडिया डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट का आयोजन कैबिनेट मंत्री कैलाश चौधरी के जन्मदिन पर 19-20 सितंबर को किया गया था। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, मुरादाबाद, राजस्थान, कोलकाता सहित कुल 8 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों को पछाड़ते हुए आजमगढ़ की टीम फाइनल में राजस्थान पुलिस से भिड़ी। कड़े मुकाबले में आजमगढ़ ने 25-15, 25-18, 25-21 से राजस्थान की टीम को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

टीम को मेडल और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के मैन आफ द मैच का पुरस्कार माज, मैन आफ द सीरिज का खिताब सईद आलम बम्हौर और बेस्ट अटैकर का पुरस्कार अब्दुल मुगनी चिश्ती को प्रदान किया गया। टीम की इस शानदार जीत पर मोहम्मद तौहीद ने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि यह टीम देश ही नहीं, विदेश में भी आजमगढ़ का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed