{"_id":"6a1f302813fbf48200085cf6","slug":"azamgarhs-suraj-gave-hapurs-vansh-an-8-1-thrashing-azamgarh-news-c-20-1-vns1095-1415864-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आजमगढ़ के सूरज ने हापुड़ के वंश को 8-1 दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आजमगढ़ के सूरज ने हापुड़ के वंश को 8-1 दी पटकनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ऊंज (भदोही)। मनवासा पब्लिक स्कूल मंगापट्टी में चल रहा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन 70 से 92 किलो भार वर्ग के पहलवानों ने दमखम दिखाया। विजेता पहलवानों को मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 92 किलो भार वर्ग में गौतमबुद्ध नगर के आकाश ने गाजियाबाद के विकास बैसला, ऋतिक पवार शामली ने वाराणसी के यशवंत गिरी को 6-3 से हराया।
इसी तरह 70 किलो भार वर्ग में मुकुल चौधरी बागपत ने नितेश यादव वाराणसी, दीपक गोरखपुर ने मनीष यादव वाराणसी, गौरव जौनपुर ने मोहन यादव मुरादाबाद को 4-2 से हराया। सूरज यादव आजमगढ़ ने वंश हापुड़ को 8-1 से हराया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि कुश्ती संघ के पास पैसे की कमी नहीं है। प्रतिभावान पहलवानों को संघ पूरी मदद करेगा। उन्होंने भदोही कुश्ती संघ को कुश्ती लड़ने के लिए एक मेट भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
कहा कि देश के पहलवानों ने विश्व में भारत का डंका बजाया है। उन्होंने कोच से भी अपील की कि खिलाड़ियों को ओलंपिक में खेलने के लिए योग्य बनाएं। आयोजक शिव प्रकाश सिंह, संरक्षक दिनेश सिंह एवं कमेटी के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
इस मौके पर चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष संतोष पांडेय, पूर्व प्रमुख बबलू सिंह, मनोज मिश्रा, आदर्श सिंह, महेंद्र सिंह, मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता, राम प्रकट दुबे, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. सुभाष बिद, शेर बहादुर सिंह, मिथिलेश बिंद, माबूद खान, अशोक गुप्ता, दानपाल सिंह, रोहित सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा माैजूद रहे।