फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Youth dies after falling from the second floor of Government Medical College, came for treatment in Medicine Department

आजमगढ़: राजकीय मेडिकल कॉलेज के दूसरे तल से गिरने से युवक की मौत, मेडिसिन विभाग में इलाज के लिए आया था

Fri, 10 Dec 2021 11:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Dec 2021 11:54 PM IST
सार

राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल के दूसरे तल से युवक कैसे गिरा इसका कोई अस्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा था।

विज्ञापन
Azamgarh: Youth dies after falling from the second floor of Government Medical College, came for treatment in Medicine Department
युवक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ के राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल के दूसरे तल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। युवक मेडिसिन विभाग में इलाज के लिए आया था। सहायक चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नियाज हसन ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के बुंदा गॉव निवासी 20 वर्षीय अंकुश यादव पुत्र राम अवध यादव शुक्रवार दोपहर 2 बजे अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित मेडिसिन विभाग की ओपीडी में इलाज कराने आया था।

विज्ञापन


वह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत स्टाफ़ नर्स अनिता यादव का रिश्तेदार था। दिन में अचानक वह द्वितीय तल से नीचे गिर गया। वह कैसे गिरा इसका कोई अस्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा था।  आनन-फानन उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया। स्थिति में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों के अनुसार वह कूद कर रेलिंग पर बैठना चाह रहा था परंतु अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed