फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh University came into existence, waiting for the appointment of Vice Chancellor

आजमगढ़ विश्वविद्यालय अस्तित्व में आया, वाइस चांसलर की नियुक्ति का इंतजार

Mon, 14 Jun 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh University came into existence, waiting for the appointment of Vice Chancellor
आजमगढ़। राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ की शिक्षा सत्र 2020-21 में संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। शासन पूर्वांचल विश्व विद्यालय के बंटवारा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 15 जून के बाद विश्वविद्यालय अस्तित्व में आ जाएगा। डीएवी पीजी कालेज में अस्थायी कार्यालय संचालित किया जाएगा। अभी कुलपति की नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्व विद्यालय के बंटवारा के लिए शासन ने नोटिफिकेशन कर दिया है। 15 जून के बाद आजमगढ़ विश्वविद्यालय अस्तित्व में आ जाएगा। 15 जून 2021 से पहले जिन महाविद्यालयों के छात्र पूविवि से जुड़े हैं, उनकी परीक्षाएं वहीं विवि कराएगा। इसके बाद से सभी प्रक्रिया आजमगढ़ विश्वविद्यालय के निर्देशन में होगी। आजमगढ़ व मऊ के कुल 395 महाविद्यालय अलग होकर आजमगढ़ विश्वविद्यालय से जुड़ जाएंगे। राज्य विश्व विद्यालय आजमगढ़ का अस्थायी कार्यालय के संचालन कालेज के पुस्तकालय के रिक्त दो हाल, बरामदा, स्टाफरूम, पुस्तकालय का प्रथम तल, पुराना हाल का चयन किया गया है। चयनित भाग का क्षेत्रफल करीब 10 हजार वर्ग फीट है। डीएवी प्रबंधन ने भी उक्त चयनित स्थल को राज्य विवि के संचालन के लिए देने को सहर्ष तैयार है।
विज्ञापन

जल्द हो सकती है पदों पर तैनाती
आजमगढ़। राज्य विश्व विद्याल को अस्तित्व में लाने के लिए शासन ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शासन की ओर से कुलपति, कुल सचिव, लेखाधिकारी आदि पदों के लिए अधिसूचना भी पहले ही जारी की जा चुकी है। कहा जा रहा है कि कुलपति की नियुक्ति के बाद ही अन्य पदों पर भी तैनाती की उम्मीद जताई जा रही है। शासन ने अपने पत्र में भी स्पष्ट किया है कि कुलपति के लिए तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ का अस्थायी कार्यालय डीएवी पीजी कालेज में खोला गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 15 जून 2021 के बाद राज्य विश्व विद्यालय आजमगढ़ अस्तित्व में आ जाएगा। हालांकि अभी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इसलिए अन्य पदों की तैनाती कुलपति के नियुक्त होने के बाद ही होगी। उम्मीद है कि बहुत जल्द कुलपति का नाम शासन की ओर से खोला जाएगा।
डा. ज्ञान प्रकाश वर्मा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed