फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Two people died Young man committed suicide and dead body found hanging from noose

आजमगढ़ में दो मौत से हड़कंप: पारिवारिक कलह में युवक ने फंदे से लटककर दी जान; दो दिन से लापता शख्स का मिला शव

Wed, 30 Jul 2025 12:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 30 Jul 2025 12:25 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में दो लोगों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। एक घटना जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बांसगांव में हुई, तो दूसरी घटना बिंद्राबाजार थाना गंभीरपुर क्षेत्र के सिंघड़ा गांव के सिवान में हुई।

विज्ञापन
Azamgarh Two people died Young man committed suicide and dead body found hanging from noose
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बांसगांव में पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव से जूझ रहे एक युवक ने मंगलवार की रात फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

मृतक की पहचान राहुल अग्रहरि (22) पुत्र विजय अग्रहरि के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, राहुल प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात को भोजन करने के बाद बगल के ही अवनीश मिश्रा के घर सोने गया था। सुबह करीब 7 बजे जब उसके पिता विजय अग्रहरि ने कई बार फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिला, तो वे चिंतित हो उठे। करीब 8 बजे वह चारदीवारी फांदकर घर में घुसे और खिड़की से झांककर देखा तो राहुल पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। मृतक राहुल तीन भाई-एक बहन में सबसे बड़ा था और पान की गुमटी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार, वह कुछ दिनों से पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव से पीड़ित था। परिवार में किसी को भी इस दुखद कदम की कल्पना नहीं थी। मां प्रमिला का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शीशम के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

Azamgarh Two people died Young man committed suicide and dead body found hanging from noose
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर, जिले के बिंद्राबाजार थाना गंभीरपुर क्षेत्र के सिंघड़ा गांव के सिवान में बुधवार की सुबह शीशम के पेड़ से एक अधेड़ का शव लटकता हुआ मिला। शव की पहचान धरनीपुर विषया गांव निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र विश्वकर्मा पुत्र सत्यनारायण विश्वकर्मा के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र विश्वकर्मा पेशे से वेल्डर थे और बीते 28 जुलाई की सुबह वे ठेकमा बाजार में वेल्डिंग का काम करने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने सोचा कि वे किसी काम से एक-दो दिन के लिए बाहर गए होंगे, जैसा कि वह पहले भी करते आए थे।

लेकिन 30 जुलाई की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि सिंघड़ा गांव में वीरेंद्र यादव के खेत में एक व्यक्ति का शव शीशम के पेड़ पर लटकता हुआ पाया गया है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें; गाजीपुर ट्रिपल मर्डर: तंत्र- मत्र पर विश्वास करता था आरोपी, डर से घर पर नहीं जा रहे पड़ोसी; भूखे तड़प रहे पशु

मौके पर थानाध्यक्ष गंभीरपुर, सीओ आस्था जायसवाल तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

मृतक के परिवार में पत्नी मीना देवी, दो पुत्र सूरज व तरुण और एक विवाहित पुत्री है। बेटे सूरज द्वारा घटना की सूचना थाना गंभीरपुर में दी गई थी। घटना से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed