फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Three killed, three others injured in road accidents

आजमगढ़: सड़क हादसों में तीन की मौत, तीन अन्य घायल

Mon, 07 Jun 2021 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Three killed, three others injured in road accidents
आजमगढ़ जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के कोट किला मुहल्ला निवासी आकाश (25) रविवार की रात बाइक से अपने एक अन्य साथी के साथ कहीं जा रहा था। अभी वह मुबारकपुर थाना अंतर्गत सठियांव के पास ही पहुंचा था कि तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव के पास रविवार को पिकअप व स्कूटी में टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार सोनू गोंड (25) व दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां सोनू की हालत गंभीर होने पर सोमवार की सुबह वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजन उसे वाराणसी ले जाकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर रानी की सराय थाने पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में घायल एक युवती व एक बच्ची का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी क्रम में महराजगंज थाना क्षेत्र के उसरकड़वा गांव निवासी फागु यादव (60) रविवार की शाम साइकिल से कहीं जा रहा था। गांव के पास ही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed