{"_id":"625b063e16623a6bc71a94d5","slug":"azamgarh-state-university-will-conduct-annual-examination-of-colleges-of-azamgarh-and-mau-azamgarh-news-vns648681418","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ व मऊ के कालेजों की वार्षिक परीक्षा कराएगा आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ व मऊ के कालेजों की वार्षिक परीक्षा कराएगा आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आजमगढ़। वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत समस्त पारंपरिक और व्यवसायिक विषयों व पाठ्यक्रमों की सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा यानी वार्षिक परीक्षा महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ ही कराएगा। उक्त निर्देश शनिवार को आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके शर्मा के निर्देश पर कुलसचिव वीपी कौशल ने आजमगढ़ व मऊ जनपद के समस्त प्राचार्यों व प्रबंधकों एवं शिक्षण संस्थाओं के निदेशकों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत समस्त पारंपरिक और व्यवसायिक विषयों/ पाठ्यक्रमों की सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा यानी वार्षिक परीक्षा महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ ही संपन्न कराएगा। साथ ही जिन कक्षाओं व पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर प्रणाली लागू है, उसके द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा भी आजमगढ़ विश्वविद्यालय ही कराएगा। कुलसचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि शीघ्र ही वार्षिक परीक्षा और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा की समय-सारणी प्रकाशित कर दी जाएगी। पत्र में भ्रम को दूर करते हुए स्पष्ट किया गया है कि परास्नातक (एमए, एमएससी, एम कॉम, एम एस सी-कृषि, एम एड आदि) प्रथम वर्ष की परीक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अधीन स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी कृषि व बीएड आदि) प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर व उससे आगे की समस्त परीक्षा महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ द्वारा ही कराई जाएगी। इस संबंध में महाराजा सुहेल देव आजमगढ़ विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पत्र के माध्यम से पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट रूप से अवगत कराया जा चुका है।
जारी होगी परीक्षा की समय सारिणी
आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुल सचिव वीपी कौशल ने बताया कि पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय जौनपुर ने पीजी प्रथम वर्ष की परीक्षा की जो समय सारिणी प्रकाशित की है वह महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के अधीन मऊ व आजमगढ़ जनपद के सम्बद्ध महाविद्यालयों पर लागू नहीं है। वह केवल जौनपुर और गाजीपुर जनपद में ही लागू होगी। आजमगढ़ विश्वविद्यालय इन पाठ्यक्रमों के लिए शीघ्र ही समय सारिणी प्रकशित करते हुए इन परीक्षाओं का संचालन, मूल्यांकन एवं परिणामों का प्रकाशन कराएगा।
विज्ञापन
महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रहित में अनवरत रूप से समस्त आवश्यक प्रक्रिया संपन्न कर रहा है। इसके लिए कुपपति के निर्देश पर कुल सचिव ने आजमगढ़ व मऊ के समस्त पीजी कालेजों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय ही पीजी की परीक्षाएं कराएगा। वह समय सारिणी भी जारी करेगा।