फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: six family members infected with one patient, corona confirmed in 25 more people in the district

आजमगढ़ : एक मरीज से परिवार के छह लोग हुए संक्रमित, जिले में 25 और लोगों में कोरोना की पुष्टि

Fri, 17 Jul 2020 06:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 17 Jul 2020 06:51 PM IST
सार

  • नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र में भी संक्रमण की पुष्टि
  • दो पीएसी जवान भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव 
  • नगर पंचायत के बाबू के परिवार में छह और लोग संक्रमित

विज्ञापन
Azamgarh: six family members infected with one patient, corona confirmed in 25 more people in the district
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)

विस्तार

आजमगढ़ जनपद में बृहस्पतिवार रात को 25 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई। मेंहनगर के पटना अहियाई गांव में एक ही परिवार में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस परिवार में पहले भी एक संक्रमित मिला था। वहीं, बिलरियागंज ब्लाक के बरईपुर में पिता, पुत्र और पौत्री में कोरोना संक्रमण पाया गया है। शहर में पांच और कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन


इसमें एक पीएसी का जवान, हरवंशपुर और एकरामपुर निवासी दो महिला और मोहल्ला कटरा और कालीनगंज निवासी युवक शामिल हैं। लालगंज के मसीरपुर में एक, पवई के छज्जोपट्टी में एक, फूलपुर में एक, अतरौलिया में दो, हरैया के रौनापार में एक, मेहनाजपुर में एक, सठियांव के रसूलपुर में एक, मार्टीनगंज के सैदपुर में एक और अजमतगढ़ में दो लोगों में कोरोना संक्रमित की पुष्टी हुई है।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए सैंपल में 25 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 430 पहुंच गई है। इसमें 152 अभी सक्रिय हैं। 268 स्वस्थ हो चुके हैं और दस की मौत हो चुकी है। नये मरीजों को आइसोलेट कराया जा रहा है। संबंधित तहसील से रिपोर्ट मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed