फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Shugnu murder case: murdered in an illicit relationship police arrested real accused

आजमगढ़: अवैध संबंधों में हुई थी शुगनू की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जिन चार पर कराई एफआईआर वो निकले निर्दोष

Sun, 31 Oct 2021 06:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 31 Oct 2021 06:12 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के एक गांव में दो दिन पहले पोखरे के पास शव मिला था। परिजनों ने रंजिशन चार पर एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस जांच में आसली आरोपी कोई और निकला। जिसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Azamgarh Shugnu murder case: murdered in an illicit relationship police arrested real accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो गांव में 28 अक्टूबर की रात हुए शुगनू राजभर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या अवैध संबंधों में की गई थी। पुलिस ने असली आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से उन पर रंजिशन एफईआर दर्ज कराई गई थी। हत्या से उनका लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


29 अक्तूबर की सुबह कारो गांव में पोखरे के पास युवक का शव बरामद हुआ था। युवक की पहचान राजभर बस्ती निवासी शुगनू राजभर के रूप में हुई थी। परिजनों ने चार लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान नमो राजभर(19) पुत्र बालचंद राजभर निवासी ग्राम कारो को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसने बताया कि शुगनू राजभर की अवैध संबंध में हत्या की गई थी। नमो राजभर ने बहाने से बुलाकर पोखरे के पास बांस के डंडे से सिर पर कई वार किए। शुगनू जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। नमो राजभर चेन्नई में रहकर मजदूरी करता था। लॉकडाउन के दौरान घर चला आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 वर्षीय मृतक शुगनू शराब पीने का आदी था। जिस समय उसकी हत्या हुई उस समय भी वह शराब पीए हुए था। इसी कारण नमो राजभर के प्राणघातक हमले से स्वयं को बचा नहीं पाया। नमो राजभर ने बताया की चूंकि वह अकेले था इस कारण लाश को दूर कहीं ले जाकर ठिकाने नहीं लगा पाया। शव को तालाब के किनारे पानी में और डंडे को पानी में फेंक दिया।

निर्दोष निकले नमाजद आरोपी
शुगनू राजभर के भाई विवेक राजभर की तहरीर पर जिन चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था वो निर्दोष निकले। प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने बताया कि मुकदमा रंजिश पर आधारित था। जिन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था, उसी परिवार की एक लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में शुगनू के विरुद्ध 2019 में पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा किया गया था। उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। परिजनों का मानना था कि इन्ही चारों ने हत्या की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed