फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Sabnam murder case accused arrested in police encounter

UP पुलिस का एक्शन: शबनम हत्याकांड में 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दबोचा गया एक आरोपी

Sun, 24 Dec 2023 08:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 24 Dec 2023 08:06 PM IST
सार

युवती की हत्या के बाद सक्रिय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद अरेस्ट कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। 

विज्ञापन
Azamgarh Sabnam murder case accused arrested in police encounter
सबनम हत्याकांड का एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाने की पुलिस ने शबनम हत्याकांड में 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को दाहिने पैर में गोली लगने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। वहीं फरार चल रहे दूसरे आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित पांच टीमें फरार चल रहे आरोपी की तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरह गांव निवासी शबनम राजभर (21) पुत्री जैतुन राजभर शनिवार की दोपहर में अपनी मां आशा के साथ खेत में गेहूं की सिंचाई करने गई थी। खेत से करीब 100 मीटर की दूरी पर गांव के ही गांगुली उर्फ नवनीत सिंह व शुभम गौतम ने उसकी गर्दन पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मां की शिकायत पर एसपी अनुराग आर्य द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन


रविवार को दिन में दीदारगंज थाने की टीम व आरोपी शुभम के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शुभम गौतम के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि शुभम गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फरार चल रहे आरोपी गांगुली उर्फ नवनीत सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed