फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh's daughter Jia was elected role model of UP, Governor and Chief Minister will be honored

आजमगढ़ की बिटिया जिया चुनी गई यूपी की रोल मॉडल, राज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

Sat, 20 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh's daughter Jia was elected role model of UP, Governor and Chief Minister will be honored
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी जिया राय को विश्व रिकार्ड बनाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें यूपी का रोल मॉडल के रूप में चयन किया है। तीन दिसंबर 2021 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आजमगढ़ की बिटिया को लखनऊ में राज्यपाल व मुख्यमंत्री के हाथों मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिया राय (14) को सबसे कम उम्र में यह प्रशस्ति पत्र प्रदेश सरकार के द्वारा दिया जाएगा। रोल मॉउल चुने जाने पर उनके घर व गांव में खुशी का लहर है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक कटाई अलीमुद्दीनपुर की रहने वाली जिया राय ने पहला विश्व रिकॉर्ड 14 फरवरी 2020 में एलिफेंटा से गेटवे ऑफ इंडिया 14 किलोमीटर की तैराकी तीन घंटा 27 मिनट में पूरी कर बनाया तो दूसरा विश्व रिकॉर्ड अरनाला फोर्ट से वसई फोर्ट 22 किमी दूरी सात घंटा चार मिनट में पूरी कर बनाया। वहीं तीसरा विश्व रिकॉर्ड वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया 36 किलोमीटर की दूरी आठ घंटा 40 मिनट में तैराकी पूरी कर बनाया। जिया राय ने राष्ट्रीय तैराकी 2021 में चैंपियनशिप में मुंबई की तरफ से खेलते हुए 200 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बैकस्ट्रोक ,100 मीटर बटर फ्लाई तैराकी में सोना जीता तो पांच किलोमीटर ओपन तैराकी का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अभी भी जिया के नाम है। वहीं एक किमी तैराकी छह मिनट 40 सेकंड में बना जो अभी भी जिया के नाम से दर्ज है। जिया के पापा मदन राय ने बताया कि इस वर्ष उम्र कम होने के कारण जिया का ओलंपिक में चयन नहीं हो पाया। अगली बार देश के लिए ओलंपिक खेलते हुए सोना जीतने का सपना जिया का है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सबसे कम उम्र में जिया राय को दिव्यांग की रोल मॉडल बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। उक्त जानकारी जिला दिव्यांग कल्याण विभाग के बाबू डीडी भारती ने जिया के घर पहुंचकर दी। अंतर राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर 26 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर जिया को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। जिया राय को क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी जिनमें मुख्य रुप से ग्राम प्रधान पवन यादव, सुबोध राय, वीरेंद्र यादव, उनके बाबा सुभाष राय, चाचा विपिन राय व दादी राधिका राय सहित क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed