फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Rakhi of black pottery wooing sisters in the era of modernity artisans are excited by the orders from outside

आजमगढ़ : आधुनिकता के दौर में बहनों को लुभा रही ब्लैक पॉटरी की राखी, बाहर से मिल रहे आर्डर से उत्साहित हैं कारीगर

Sat, 21 Aug 2021 07:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Aug 2021 07:15 PM IST
सार

यह राखियां 100 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। अभी तक ऑनलाइन 300 पीस का आर्डर मिला है। यह आर्डर भोपाल, फरीदाबाद, मुंबई और दिल्ली से मिला है।

विज्ञापन
Azamgarh: Rakhi of black pottery wooing sisters in the era of modernity artisans are excited by the orders from outside
आजमगढ़ के ब्लैक पॉटरी कारीगरों द्वारा तैयार की गई राखी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाइयों के लंबी उम्र की कामना को लेकर बहनों द्वारा रक्षाबंधन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। इसी क्रम में उनके द्वारा भाइयों के लिए राखियों की खरीद की जा रही है। कोई चांदी की राखी खरीद रहा है तो कोई बाजार में उपलब्ध रंग बिरंगी राखियों की खरीदारी कर रहा है। वहीं निजामाबाद के कारीगरों द्वारा बनाई गई ब्लैक पाटरी की राखी बहनों को खूब लुभा रही है। 

विज्ञापन


निजामाबाद के हस्तशिल्प कारीगरों द्वारा तैयार की गई इस राखी के दिवाने जनपद ही नहीं बल्कि दूसरे प्रांतों के लोग भी हो गए हैं। उनके द्वारा हस्तशिल्प कारीगरों को आर्डर भी दिए जा रहे हैं जिससे कलाकार उत्साहित है। उनके द्वारा राखियों की ऑनलाइन बिक्री भी की जा रही है। ऑनलाइन हो रही बिक्री से भी हस्तशिल्प कलाकारों का उत्साह दोगुना हो गया है।

विज्ञापन

ओडीओपी के तहत चयनित है ब्लैक पॉटरी

सरकार की ओडीओपी योजना के तहत निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी का चयन किया गया है। इसके कारण इसका कार्य करने वाले कारीगर ब्लैक पॉटरी के कई प्रकार के सामान तैयार करने में जुटे हुए हैं। इसी प्रयास के क्रम में उनके द्वारा ब्लैक पॉटरी की राखी तैयार की गई है। इसके प्रति लोगों का रूझान देख कलाकार काफी उत्साहित हैं। 

हस्तशिल्प कारीगर शिवरतन प्रजापति ने बताया कि यह राखियां 100 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। अभी तक ऑनलाइन 300 पीस का आर्डर मिला है। यह आर्डर भोपाल, फरीदाबाद, मुंबई और दिल्ली से मिला है। 15 से 20 दिन पहले हमने इस आर्डर को पूरा किया है। शुक्रवार को लखनऊ के एक अधिवेशन में 100 पीस ब्लैक पॉटरी के राखियों की बिक्री की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed