फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh police took action against illegal loudspeakers

आजमगढ़ पुलिस की सख्ती: अवैध लाउडस्पीकर के खिलाफ कार्रवाई, ध्वनि मानक के अनुसार कराए गए यंत्र

Mon, 10 Nov 2025 03:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 10 Nov 2025 03:20 PM IST
सार

Azamgarh News: पुलिस अभियान के दौरान जिले में कई स्थानों पर लाउडस्पीकर की ध्वनि को शांतिपूर्वक वार्ता कर कम कराया गया। वहीं कुछ स्थलों से अवैध रूप से लगाए गए लाउडस्पीकर को हटवाया गया। 

विज्ञापन
Azamgarh police took action against illegal loudspeakers
आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन के निर्देशों के अनुपालन में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर की जांच की और अनुमन्य ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में उपयोग किए जा रहे यंत्रों पर कड़ी कार्रवाई की।

विज्ञापन


एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान कई स्थानों पर लाउडस्पीकर की ध्वनि को शांतिपूर्वक वार्ता कर कम कराया गया, जबकि कुछ स्थलों से अवैध रूप से लगाए गए लाउडस्पीकर को हटवाया गया। इस दौरान धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों और संबंधित व्यक्तियों को शासनादेशों तथा उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Pankaj Tripathi: अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मां की अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित, दान-पुण्य कर की प्रार्थना
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में अनुमन्य सीमा से अधिक ध्वनि का उपयोग न किया जाए और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed