फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Poisonous Liquor Case: DIG announced a reward of 50 thousand on four accused, SP said property will also be confiscated

आजमगढ़ जहरीली शराब कांड: डीआईजी ने चार आरोपियों पर घोषित किया 50 हजार का इनाम, एसपी बोले-संपत्ति भी जब्त होगी

Wed, 23 Feb 2022 10:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Feb 2022 10:34 PM IST
सार

एसपी बोले फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। बताया कि पूर्व सांसद और सपा नेता रमाकांत व भाजपा विधायक अरुणकांत से जुड़े कनेक्शन भी तलाशे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Azamgarh Poisonous Liquor Case: DIG announced a reward of 50 thousand on four accused, SP said property will also be confiscated
आजमगढ़ के रूपईपुर गांव में फहीम के आवास पर छापेमारी करते एसपी अनुराग आर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद रूपईपुर में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री के भंडाफोड़ के दौरान फरार छह अभियुक्तों पर एसपी अनुराग आर्य ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। लेकिन,  डीआईजी अखिलेश कुमार ने फरार अभियुक्तों में शामिल चार सगे भाइयों मो. नदीम, मो. कलीम, मो. नईम व मो. सलीम, निवासी रुपईपुर थाना अहरौला पर 50-50 हजार कर इनाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि  सभी पर गैंगेस्टर एक्ट लगा कर 14 ए के तहत संपत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। बताया कि पूर्व सांसद और सपा नेता रमाकांत व भाजपा विधायक अरुणकांत से जुड़े कनेक्शन भी तलाशे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इनकी हुई गिरफ्तारीः  1-रंगेश यादव, निवासी परतहिया थाना खुटहन, जौनपुर 2- सूर्यभान यादव, ग्राम गोवाई, दीदारगंज, आजमगढ़ 3- पुनीत कुमार यादव, ग्राम चकगंजलीशाह, दीदारगंज, आजमगढ़ 4- रामभोज यादव, समसल्लीपुर, अहरौला, आजमगढ़ 5-  अशोक यादव, उदपुर, कोतवाली फूलपुर, आजमगढ़ 6-पंकज यादव, चकगंजलीशाह, दीदारगंज, आजमगढ़ 7-मोहम्मद फहीम, रूपाईपुर, अहरौला, आजमगढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है फरार.....

- मो. नदीम, निवासी रूपईपुर, अहरौला, आजमगढ़
- मो. कलीम, निवासी रूपईपुर, अहरौला, आजमगढ़
- मो. नईम, रूपईपुर, अहरौला, आजमगढ़
- मो. सलीम, रूपईपुर,  अहरौला, आजमगढ़
- सहबाज, माहुल,  अहरौला, आजमगढ़।
- सलमान निवासी माहुल, अहरौला, आजमगढ़।
 

एसपी भटके रास्ता, मातहतों को लगाई फटकार

Azamgarh Poisonous Liquor Case: DIG announced a reward of 50 thousand on four accused, SP said property will also be confiscated
अहरौला के रुपाईपुर गांव से छापेमारी के दौरान बरामद हुई नकली सिरप और शराब बनाने के अन्य सामान। - फोटो : अमर उजाला

रूपईपुर गांव में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़े जाने की जानकारी होने पर एसपी अनुराग आर्य भी वहां जाने के लिए निकल पड़े। लेकिन, इस दौरान माहुल पहुंचने के बाद पुलिस चौकी के सिपाहियों के साथ जब वह आगे बढ़े तो रास्ता भटक गए। फिर उन्होंने मातहतों की जमकर क्लास ली और खुद लोकेशन पता लगाने के बाद मौके पर पहुंचे। 

कंट्रोल रूम से होगी शराब की दुकानों, गोदामों की निगरानी

सरकारी दुकानों से जहरीली शराब की बिक्री और उससे हुई मौतों के बाद प्रशासन ने सरकारी दुकानों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी ने सभी दुकानों व गोदामों को सीसीटीवी के माध्यम से ऑनलाइन करने का आदेश दिया है। उन्होंने जिला मुख्यालय पर उसका कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश आबकारी विभाग को दिया है। 

दो दशक में जिले में जहरीली शराब की यह पांचवीं बड़ी घटना हुई है। इसके पूर्व इरनी, मुबारकपुर, जीयनपुर-रौनापार, पवई-दीदारगंज में जहरीली शराब कांड हो चुका है। इसमें पवई व माहुल की घटना में   सरकारी दुकान से जहरीली शराब बेचे जाने की बात सामने आई है।

दुकानों व गोदामों पर लगवा लें सीसीटीवी कैमरे

ऐसे में अब जिला प्रशासन ने सरकारी शराब की दुकानों व उनके संचालकों के साथ ही आबकारी विभाग की भी नकेल कसने की रणनीति बनाई है। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने सभी सरकारी देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों और गोदामों के संचालकों को निर्देशित किया है कि वे दुकानों व गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा लें, जिन्हें आबकारी विभाग की ओर से जिलास्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। यहां से सीधे दुकानों व गोदामों की निगरानी होगी, ताकि दुकानों पर नकली शराब की खेप पहुंचने पर लगाम लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed