फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh News Uncle nephew thirsty blood beat women FIR lodged against five people

Azamgarh News : एक-दूसरे के खून के प्यासे हुए चाचा-भतीजा, महिलाओं को भी पीटा; पांच लोगों के खिलाफ FIR

Sat, 07 Dec 2024 08:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 08:04 PM IST
सार

Azamgarh News : आजमगढ़ के दयालपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिलते माैके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। चाचा-भतीजा और अन्य परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया गया। वहीं, गंभीरपुर थाने में पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Azamgarh News Uncle nephew thirsty blood beat women FIR lodged against five people
खेत में मेढ़ बांधने को लेकर हुआ था विवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में खेत का मेढ़ काटने को लेकर चाचा-भतीजा में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है।

विज्ञापन




गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी अंकित मिश्रा ने थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। उसका आरोप है कि उसके चाचा संजय मिश्रा से जमीन संबंधी मुकदमेबाजी चल रही है। मुकादमा में न्यायालय में स्टे कायम है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पांच दिसंबर की सुबह करीब सात बजे चाचा संजय मिश्रा व रामानुज मिश्रा फावड़े से खेत की मेढ़ काट रहे थे, जिसका विरोध किया तो संजय मिश्रा व रामानुज ने उसे गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। उसी समय संजय की लड़किया जया, सोनम व अमृता भी आ गई और उसे पकड़कर मारने लगी। कई जगह दांत से काट भी लिया। शोर मचाने पर उसकी मां शीला देवी व भाभी अरिता दुबे दौड़कर आईं और उसे बचाने का प्रयास किया तो उसे भी मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले अधिकारी
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में मेढ़ काटने को लेकर चाचा-भतीजा के बीच मारपीट हुई है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed