फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh News of Boundary Wall of Multi-Crore Jal Jeevan Mission Project Collapses

Azamgarh News: करोड़ों की लागत से बनी जल जीवन मिशन की चारदीवारी गिरी, निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

Sat, 18 Apr 2026 07:00 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 18 Apr 2026 07:00 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में जल जीवन मिशन के तहत बनी चारदीवारी गिरने से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Azamgarh News of Boundary Wall of Multi-Crore Jal Jeevan Mission Project Collapses
चारदीवारी गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला क्षेत्र के हंसनाडीह ग्रामसभा में करोड़ों रुपये की लागत से बनी जल जीवन मिशन की चारदीवारी निर्माण के कुछ ही महीने बाद शुक्रवार को भरभराकर गिर गई। घटना के समय आसपास पशु चरा रहे पशुपालकों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर शुक्रवार शाम को ही भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य, उपाध्यक्ष सोनू तिवारी, भाजपा नेता बिरजानंद तिवारी, श्लोक सिंह और ग्राम प्रधान लालचंद कनौजिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रोष जताया।

विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य ने आरोप लगाया कि टंकी का निर्माण पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना जल जीवन मिशन के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और सोशल मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री और जल मंत्री को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर हत्या करने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, घर बुलाकर वारदात को दिया था अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब 20 मीटर लंबी चहारदीवारी गिर गई है, जबकि बाकी दीवार भी अपने स्थान से 4-5 इंच खिसक गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान घटिया सामग्री, विशेषकर सफेद बालू का प्रयोग किया गया था, जिसकी शिकायत ठेकेदार से की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

ग्राम प्रधान लालचंद कन्नौजिया ने बताया कि गांव में अभी तक नियमित पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है और कुछ ही घरों में कनेक्शन दिया गया है। इसके अलावा पाइपलाइन डालने के दौरान गांव की सड़कों को खोदकर खराब कर दिया गया, जिन्हें शिकायत के बाद आंशिक रूप से ही ठीक किया गया है।

ग्रामीण अब्दुल कादिर, अब्दुल गनी, मंजूर अहमद, पंकज तिवारी, सर्वेश तिवारी समेत अन्य लोगों ने भी निर्माण में अनियमितता और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि करीब 247.98 लाख रुपये की लागत से बनी यह टंकी महज 6 महीने पहले ही तैयार हुई थी।

क्या बोले अधिकारी
चारदीवारी गिरने की सूचना मिली है। तकनीकी टीम को मौके पर भेजकर सैंपलिंग और जांच कराई जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। 
-राजेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed