फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Manish Chauhan has already commanded the district

आजमगढ़ : जिले की पहले भी कमान संभाल चुके हैं मनीष चौहान

Sat, 30 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Manish Chauhan has already commanded the district
आजमगढ़। शासन ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत का तबादला प्रयागराज कर दिया है। उनके स्थान पर निदेशक उद्योग मनीष चौहान को अब आजमगढ़ का मंडलायुक्त बनाया गया है। बड़े फेरबदल के बाद आजमगढ़ भेजे गए मनीष चौहान वर्तमान में निदेशक उद्योग के पद पर कार्यरत हैं। इसके पूर्व वे अगस्त 2009 से नवबंर 2011 तक आजमगढ़ के जिलाधिकारी रह चुके है और मुख्यमंत्री के सचिव पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुके है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आजमगढ़ विजय विश्वास पंत को प्रयागराज भेजने के बाद मनीष चौहान को मंडलयुक्त के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। आईएएस मनीष चौहान राजस्थान के जोधपुर के मूल निवासी है। वे राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में प्रमुख पदों पर रहे हैं। इसके साथ ही वे अगस्त 2009 से नवबंर 2011 तक आजमगढ़ जिलाधिकारी के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी संभाली है। इनके पिता सरकारी नौकरी में थे। प्रारंभिक शिक्षा भरतपुर में होने के बाद मनीष का चयन आईआईटी कानपुर में हुआ। वर्ष 1996 में कंप्यूटर साइंस से बीटेक करने के बाद मनीष ने आईआईएम कोलकाता में प्रवेश लिया। वर्ष 1998 में एमबीए करने के दो वर्ष बाद उनका चयन भारतीय सिविल सेवा में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed