फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Lok Sabha By Election BSP candidate Guddu Jamali filed nomination said Mulayam yadav became MP in 2014 by capturing booth

Azamgarh Lok Sabha By Election: बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने किया नामांकन, कहा- बूथ कैप्चरिंग कर 2014 में सांसद बने थे मुलायम

Thu, 02 Jun 2022 05:53 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Jun 2022 05:53 PM IST
सार

लोकसभा उपचुनाव के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बसपा  प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने सपा पर निशाना साधा। कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में यदि सत्ता का दुरूपयोग कर बूथ कैप्चरिंग नहीं की गई होती तो मुलायम सिंह यादव यहां से नहीं जीतते। 

विज्ञापन
Azamgarh Lok Sabha By Election BSP candidate Guddu Jamali filed nomination said Mulayam yadav became MP in 2014 by capturing booth
आजमगढ़ में बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के  प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला। कहा कि  2014 का लोकसभा चुनाव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बूथ कैप्चरिंग के बल पर जीता था।

विज्ञापन


गुड्डू जमाली ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी प्रधानी का चुनाव भी सपा नहीं जीत सकती है।  पूर्व विधायक और 2014 में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनवा लड़ चुके गुड्डू जमाली ने कहा समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम समाज को डरा कर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़ा करने का काम किया। अब  मुस्लिम समाज के लोग समझ चुके हैं और सपा को छोड़ एकतरफा वोट करने को तैयार खड़े हैं।
विज्ञापन


बसपा में ही हुआ मेरा जन्म
उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में यदि सत्ता का दुरूपयोग कर बूथ कैप्चरिंग नहीं की गई होती तो मुलायम सिंह यादव यहां से चुनाव नहीं जीतते। इसके साथ ही 2027 में प्रदेश में पुनः बसपा की सरकार बनने का दावा किया। फिर से बसपा में शामिल होने की बात पर कहा कि इसी पार्टी में मेरा जन्म हुआ। इसलिए मैं फिर से बसपा में आ गया। संकटकाल में एआईएमआईएम ने साथ दिया, जिसका मैं आभारी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं गुड्डू जमाली

Azamgarh Lok Sabha By Election BSP candidate Guddu Jamali filed nomination said Mulayam yadav became MP in 2014 by capturing booth
गुड्डू जमाली (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली बसपा के टिकट पर मुबारकपुर विधानसभा सीट से 2012 में विधयाक बने थे। मायावती ने बीते वर्ष उन्हें बसपा विधायक दल का नेता भी बनाया था, लेकिन उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बसपा से इस्तीफा देकर असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम में शामिल होकर अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ गया।

यूपी विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। मुबारकपुर सीट से शाह आलम गुड्डू जमाली ही एक मात्र ऐसे उम्मीदवार थे जो अपनी जमानत बचा पाए थे। बाद में फिर से बसपा में शामिल हो गए।  

शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली मूल रूप से आजमगढ़ के जमालपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता अधिवक्ता हैं।  शाह आलम ने प्रारंभिक शिक्षा आजमगढ़ से ग्रहण की उसके बाद जामिया मिलिया विश्वविद्यालय से बीकॉम की शिक्षा ग्रहण के बाद एमबीए किया। पूर्वांचल कंस्ट्रक्शन कंपनी में यह बतौर एमडी कार्यरत हैं। पूर्वांचल कंस्ट्रक्शन कंपनी मुख्य रूप से रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed