{"_id":"5eaea1648ebc3e904032df6c","slug":"azamgarh-kovid-care-hospital-equivalent-to-l-1-in-jaipuria-school-azamgarh-news-vns523077287","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः जैपुरिया स्कूल में बना एल-1 के समकक्ष कोविड केयर अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः जैपुरिया स्कूल में बना एल-1 के समकक्ष कोविड केयर अस्पताल
Sun, 03 May 2020 04:18 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
कोरोना अस्पताल।
- फोटो : PTI
आजमगढ़ जनपद में ऐसे व्यक्ति जिनमें कोई लक्षण न हो लेकिन वह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हैं तो उसके लिए सीएचसी कोल्हुखोर को 30 बेड का और 100 शैय्या बेड अस्पताल तरवां को 100 बेड का एल-1 कोविड अस्पताल बनाया गया है। इसी के साथ ही 100 बेड के लिए जैपुरिया स्कूल सेहदा में एल-1 के समकक्ष कोविड केयर चिकित्सा ईकाई बनाई गई है।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि एल-1 अस्पताल और समकक्ष कोविड केयर चिकित्सा ईकाई का निरीक्षण कर सुनिश्चित करें कि सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है।
जनपद भले ही कोरोना मुक्त होने की दिशा में बढ़ चला है, इसके बाद भी देश और प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए सभी जनपदों को व्यवस्थाओं में इजाफा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार देर शाम इस संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए। हालांकि जनपद में पहले ही प्राइवेट अस्पतालों को वेंटीलेटर और उनके संसाधनों को अधिग्रहीत करने के साथ ही इमरजेंसी की हालत में कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने सीएमओ डॉ. एके मिश्रा को निर्देशित करने के साथ ही रविवार शाम को चिकित्सकों की बैठक भी बुलाई है।