फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh-Kanpur team reached the semi-finals of state level cricket

Azamgarh News: राज्य स्तरीय क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंची आजमगढ़-कानपुर की टीम

Sat, 18 Oct 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh-Kanpur team reached the semi-finals of state level cricket
शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। पांचवें दिन शुक्रवार को आजमगढ़ और कानपुर की टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

तीसरा क्वार्टर फाइनल आजमगढ़ और अलीगढ़ मंडल के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अलीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 162 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी आजमगढ़ की टीम ने 16.3 ओवरों में दो विकेट खो कर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अलीगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी में मयंक अजय 45 रन, प्रशांत वीर सिंह 59 रनों का योगदान दिया। आजमगढ़ से गेंदबाजी में शंभू यादव ने दो व अतुल मौर्या ने चार विकेट लिए। आजमगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी में शिवम सिंह नाबाद 91 रन, यशवंत यादव ने 36 रनों का योगदान दिया। अलीगढ़ की तरफ से गेंदबाजी में में यश सिंह व बलराम ने एक- एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा क्वार्टर फाइनल कानपुर और प्रयागराज मंडल के बीच खेला गया। इसमें प्रयागराज पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 112 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी कानपुर की टीम ने 12.4 ओवरों में आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर सेमीफाइलन में प्रवेश किया। प्रयागराज की तरफ से बल्लेबाजी में दिव्यांशु यादव 27 व आदित्य वर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed