{"_id":"61f0257c260241213c2c12e9","slug":"azamgarh-jammed-due-to-non-arrival-of-soldier-s-body-with-respect-angry-villagers-pelted-stones","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: सम्मान के साथ सैनिक का शव न आने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: सम्मान के साथ सैनिक का शव न आने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पथराव
Tue, 25 Jan 2022 09:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 25 Jan 2022 09:59 PM IST
सार
ग्रामीणों ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के कोटिला में जमकर हंगामा किया, कई वाहन क्षतिग्रस्त, फोर्स तैनात रहीं
विज्ञापन
सेना के जवान का शव एंबुलेंस में भेजे जाने से रानी की सराय के कोटिला में आजमगढ़-वाराणसी हाइवे मार्ग पर जाम करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के रानी की सराय सैन्यकर्मी की मौत के बाद पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ न आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के कोटिला में जमकर हंगामा किया और पथराव कर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने पर लोग शांत हुए।
शाहखजुरा टेंगरपुर निवासी नरेंद्र यादव उर्फ रिंकू (32) आर्मी में जवान थे और पंजाब प्रांत के भठिंडा यूनिट में उनकी तैनाती थी। गत दिनों बीमार होने पर उन्हें आर्मी के बेस कैंप स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पार्थिव शरीर गांव आ रहा था।

इसकी जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण कोटिला में पार्थिव शरीर लेने पहुंच गए। पार्थिव शरीर सामान्य एंबुलेंस से पहुंचा तो परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर न भेजने पर भड़के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तथा एंबुलेंस व कुछ अन्य वाहनों पर ईंट-पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया।
जानकारी होते ही रानी की सराय पुलिस के साथ ही काफी संख्या में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जिला मुख्यालय से सैनिक वाहन बुला कर पार्थिव शरीर को उसमें रखवाया गया और फिर ग्रामीण शांत हुए और शाहखजुरा गांव के लिए रवाना हुए। शाहखजुरा पहुंचने के बाद परिजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर का बडै़ला ताल पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। मृत नरेंद्र यादव दो भाइयों में बड़े थे और एक पुत्र व एक पुत्री के पिता थे।