फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: In the advisory program, experts revealed the identity of Sariya and advised to take precautions.

Azamgarh: सलाहकार बात पते की कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताई सरिया की पहचान, दी ये सावधानी बरतने की सलाह

Fri, 27 Oct 2023 02:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 27 Oct 2023 02:21 PM IST
सार

टाटा टिस्कॉन की सरिया बाजार में उपलब्ध अन्य कंपनियों की सरिया के मुकाबले मजबूत और सस्ती है। उन्होंने प्रदर्शनी के माध्यम से सरिया की गुणवत्ता और उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के डीलर अपूर्व जैन ने कहा कि जिस प्रकार मानव के शरीर में हड्डी का मजबूत होना जरूरी है, उसी प्रकार मकान में सरिया का भी।

विज्ञापन
Azamgarh: In the advisory program, experts revealed the identity of Sariya and advised to take precautions.
Azamgarh: सलाहकार बात पते की कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताई सरिया की पहचान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने सपनों का आशियाना बनाते समय हमें भवन की सुरक्षा और मजबूती का ध्यान देना चाहिए। निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सरिया में मजबूती और लचीलापन जरूरी है, ऐसा न होने पर सरिया में जंग लगता है और इमारत के गिरने का खतरा बना रहता है। सरिया खरीदते समय हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। टाटा टिस्कॉन हमेशा ग्राहकों को दी गई डेट, रेट और वेट का ध्यान देती है।

विज्ञापन

उक्त बातें बुधवार को टाटा टिस्कॉन के एरिया सेल्स मैनेजर शाकिब खान ने शहर के होटल गोल्डेन फार्च्यून में अमर उजाला और टाटा टिस्काॅन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सलाहकार बात पते की कार्यक्रम में कही। उन्होंने बताया कि घर हमेशा नहीं बनते उसे बनाने में जिस प्रकार हम अच्छी गुणवत्ता की टाइल्स, सीमेंट और शीट आदि का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे ही हमें सरिया का भी इस्तेमाल करना चाहिए। अक्सर लोग सरिया खरीदने में पैसों की बचत देखने लगते हैं। इस कारण खराब गुणवत्ता वाली सरिया का इस्तेमाल करते हैं अगले 10-15 वर्षों में जंग लगने लगती है।

विज्ञापन

Azamgarh: In the advisory program, experts revealed the identity of Sariya and advised to take precautions.
टाटा टिसकॉन और अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम सलाहकार बात पते की में आये अतिथि - फोटो : अमर उजाला

टाटा टिस्कॉन की सरिया बाजार में उपलब्ध अन्य कंपनियों की सरिया के मुकाबले मजबूत और सस्ती है। उन्होंने प्रदर्शनी के माध्यम से सरिया की गुणवत्ता और उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के डीलर अपूर्व जैन ने कहा कि जिस प्रकार मानव के शरीर में हड्डी का मजबूत होना जरूरी है, उसी प्रकार मकान में सरिया का भी। उन्होंने बताया कि सरिया में कार्बन, फास्फोरस और सल्फर का उचित मात्रा में होना जरूरी है। सरिया को ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। उन्होंने भवन निर्माण की आधुनिक तकनीक, भूकंप प्रतिरोधक क्षमता आदि के बारे में भी बताया। कार्यक्रम की शुरुआत उप्र के डीलर अपूर्व जैन, टाटा टिस्कॉन के एरिया सेल्स मैनेजर शाकिब खान, तहबरपुर प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद यादव, ठेकमा के प्रधान संघ अध्यक्ष प्रमोद राय और कांट्रेक्टर मनोज सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस दौरान कई गांवों के ग्राम प्रधान, कांट्रैक्टर, व्यवसायी, शिक्षक आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed