{"_id":"67e0569f09de67da15088076","slug":"azamgarh-heritage-for-shailendra-and-azamgarh-ratna-award-for-umesh-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-129130-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शैलेंद्र को आजमगढ़ धरोहर और उमेश को आजमगढ़ रत्न सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शैलेंद्र को आजमगढ़ धरोहर और उमेश को आजमगढ़ रत्न सम्मान
विज्ञापन
आजमगढ़। भोजपुरी विकास संस्थान और बालाजी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सिधारी स्थित एक मैरिज हॉल में पूर्वांचल होली महोत्सव में शैलेंद्र को आजमगढ़ धरोहर और उमेश को आजमगढ़ रत्न सम्मान दिया गया। शुभारंभ आचार्य सुधीष्ट नारायण के वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ। कार्यक्रम में शिल्प कला के क्षेत्र में शैलेंद्र सिंह सिद्धार्थ को और धर्म क्षेत्र में निस्वार्थ कार्य के लिए राठौर उमेश दास को योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।
लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि होली हमारी संस्कृति, परंपरा और एकता का संगम है। यह अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। आज जब समाज को तोड़ने वाली शक्तियां सक्रिय हैं, हमें अपने पर्वों के माध्यम से एकता और सौहार्द का संदेश देना होगा। पूर्वांचल की होली लोकगीतों के बिना अधूरी है। महोत्सव में ब्रज की होली का प्रदर्शन श्री बालाजी ट्रस्ट के कलाकारों और राजू राज माही की टीम ने पुष्प वर्षा के साथ किया, इसमें लोग फूलों की होली में सराबोर नजर आए। आजमगढ़ के कलाकार विकास सिंह ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। महुआ टीवी की सोनी सिंह, बलिया की प्रिया वर्मा, मध्य प्रदेश के संतोष सांवरिया, गोरखपुर के अरुण संगम और आजमगढ़ के ओमकार प्रिंस ने होली गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति संजीव कुमार शर्मा, एडीएम आजाद भगत सिंह, श्रावस्ती के सीएमओ डॉ. एपी सिंह, भाजपा नेता प्रवीण सिंह, सिद्धार्थ राम सिंह, आनंद सिंह परिहार, समाजसेवी गोविंद दुबे आदि उपस्थित थे।