{"_id":"67d817aed08fc6dd66034c15","slug":"azamgarh-got-second-place-in-ambulance-service-picture-changed-due-to-better-system-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ को एंबुलेंस सेवा में मिला दूसरा स्थान : बेहतर व्यवस्था से बदली तस्वीर, चिकित्सा महकमे मे उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ को एंबुलेंस सेवा में मिला दूसरा स्थान : बेहतर व्यवस्था से बदली तस्वीर, चिकित्सा महकमे मे उत्साह
Mon, 17 Mar 2025 06:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:08 PM IST
सार
बेहतर एंबुलेंस सेवा में आजमगढ़ को दूसरा स्थान मिला है। इस कामयाबी के बाद स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों में उत्साह है। फरवरी में 102 से 32,749 और 108 से 11,426 मरीजों को लाभ मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले में इमरजेंसी के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में एंबुलेंस सेवा 102 के रिस्पांस टाइम में रिकॉर्ड सुधार आया है। सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक बेहतर एंबुलेंस सेवा में आजमगढ़ यूपी में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
हादसा या दुर्घटना होने पर 102 डायल नंबर की एंबुलेंस सेवा की रिस्पॉन्स टाइम पांच मिनट है, वहीं 108 नंबर की एंबुलेंस सेवा की रिस्पॉन्स टाइम 7.4 मिनट है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार एंबुलेंस सेवा 102 को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। वहीं 108 को प्रदेश में 31 वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के रिपोर्ट की माने तो जिले में 102 नंबर की 52 एंबुलेंस हैं। वहीं, 108 नंबर की 51 एंबुलेंस हैं। फरवरी माह में 102 नंबर का 32,749 लाभार्थियों ने लाभ उठाया। इसकी औसत प्रतिक्रिया पांच मिनट की थी। प्रदेश स्तर पर हुई रैंकिंग में एंबुलेंस सेवा 102 को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
वहीं, एंबुलेंस सेवा 108 पर कुल 11,426 लाभार्थियों ने कॉल किया। इसकी औसत प्रतिक्रिया 7.04 मिनट की रही। इसके कारण प्रदेश स्तर पर हुई रैंकिंग में 31 वें स्थान पर रहा। रिस्पॉन्स टाइम को देखें तो 102 एंबुलेंस पांच मिनट में सूचना देने वाले के पास पहुंच जाती है।
इस हिसाब से 102 एंबुलेंस अपने निर्धारित रिस्पॉन्स टाइम से पहले मरीज तक पहुंच रही है। वहीं, 108 का औसत रिस्पॉन्स टाइम 7.04 मिनट है, जो तय समय के लगभग बराबर है।
मरीज ले जाने में भी आगे
102 नंबर की एंबुलेंस मरीजों को ढोने में डायल 108 से काफी आगे है। अकेले फरवरी के आंकड़ों को देखें तो 102 एंबुलेंस ने जिले में 32749 मरीजों को 2.61 किमी की गति से घटना स्थल से अस्पताल तक पहुंचाया। इसकी तुलना में 108 एंबुलेंस ने 11426 मरीजों को हॉस्पिटल तक पहुंचने की औसत गतिविधि 14.88 रही।
ये सेवाएं देती हैं 102 और 108 एंबुलेंस :
102 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं और पांच साल तक के बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के लिए है। वहीं 108 का उपयोग कोई भी किसी भी परिस्थिति में इलाज के लिए कर सकता है। 102 नेशनल एंबुलेंस सेवा है, जबकि 108 एंबुलेंस सेवा राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
एंबुलेंस सेवाओं को ए ग्रेड मिला है। इसकी निगरानी विभाग समय-समय पर की जा रही है। इसमें काफी सुधार हुए हैं। इसलिए प्रदेश में एंबुलेंस सेवा 102 दूसरे स्थान पर है। आगे भी बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। -डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ आजमगढ़।