फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Gangster's order on 22 accused

आजमगढ़ : 22 आरोपियों पर गैगस्टर का आदेश

Sat, 09 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Gangster's order on 22 accused
आजमगढ़। जिले में यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की शुचिता भंग करने की कोशिश के मामले में गिरफ्तार 22 आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया। अमर उजाला ने 23 जनवरी को परीक्षा वाले दिन ही यूपी टेट में सेंधमारी की आशंका जता दी थी। इसके लिए रामपुर से टीम के जिले में पहुंचने की बात भी परीक्षा वाले दिन ही प्रकाशित कर दी गई थी। पुलिस की सक्रियता से जिले में टेट की शुचिता भंग नहीं हो पाई। 24 जनवरी को एसपी अनुराग आर्य ने 22 अभियुक्तों की गिरफ्तारी और 51 लाख की नकदी व चेक की बरामदगी की जानकारी दी थी। गिरफ्तार आरोपियों पर एसपी ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने की बात कही थी। पुलिस महकमे की आख्या के आधार पर जिलाधिकारी ने 22 अभियुक्तों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर का अरविंद गुप्ता है गिरोह का मुखिया
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने बताया कि रामपुर जिले का अरविंद गुप्ता शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुचिता भंग करने की कोशिश करने वाले गिरोह का मुखिया है। इस गिरोह में जफर खान, वेद प्रकाश यादव, सूर्यप्रकाश यादव, देवेंद्र यादव, सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय, धमेंद्र यादव, हरेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार राय उर्फ बबलू राय, कमलेश कुमार, तारा सिंह पटेल, प्रशांत राय, इंद्रेश यादव, हरेंद्र यादव, अरविंद कुमार यादव, नीरज कुमार सक्सेना, रविंद्र यादव, सारिक जावेद, जितेंद्र सिंह, नाजिया पत्नी मुकर्रम अली, अर्शी पत्नी सारिक जावेद, साजिदा पत्नी जफर खान शामिल हैं।
विज्ञापन

अपराध के जरिये अर्जित संपत्ति कुर्क की जा सकेगी
आजमगढ़। टेट की शुचिता भंग करने की कोशिश में गिरफ्तार 22 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की अनुमति मिलने के बाद अब पुलिस महकमा आरोपियों की अपराध के जरिये अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई भी कर सकता है। एसपी अनुराग आर्य ने अपने पूर्व के बयान में इस ओर इशारा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पकड़े जा सके फरार आरोपी
आजमगढ़। पुलिस के अनुसार इस मामले में आठ अभियुक्त फरार घोषित किए गए थे। इनमें मुकेश राय, सुनील यादव, तुषार सिंह, धीरज राय, धर्मेंद्र, अनंत कुमार, सिकंदर यादव, जगजीवन शामिल हैं। विवेचना के दौरान फरार अभियुक्तों की सूची में रानी की सराय ब्लाक के पूर्व प्रमुख इसरार अहमद का नाम भी जुड़ गया है। दो माह बाद भी पुलिस फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed