फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Father thrashed son to death, buried on river bank

Azamgarh News: मोबाइल पर लूडो खेलने से नाराज पिता ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, किसी को बताने पर पत्नी को भी दी धमकी

Wed, 08 Jun 2022 11:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2022 11:54 AM IST
सार

आजमगढ़ के महुला बागीचा गांव निवासी बच्चे की उसके पिता ने ही पीट-पीट कर हत्या कर दी। बच्चे की गलती बस इतनी थी कि वह बकरी चराने की जगह मोबाइल पर लूडो खेल रहा था। 

विज्ञापन
Azamgarh: Father thrashed son to death, buried on river bank
- फोटो : amar ujala

विस्तार

आजमगढ़ महुला बागीचा गांव निवासी बच्चे की उसके पिता ने ही पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद भाई व पड़ोसी की मदद से शव को नदी किनारे दफन कर दिया। पत्नी को भी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी मायके वालों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और दफनाए गए शव को बरामद करवा दिया।महुला बागीचा गांव निवासी धर्मवीर उर्फ लकी (8) शनिवार को घर के पास ही बकरी चरा रहा था। इस दौरान वह मोबाइल पर लूडो खेल रहा था। पिता जितेंद्र ने उसे लूडो खेलते देख लिया तो जमकर पीटा और फिर कमरे में ले जाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी बंद कमरे में मौत हो गई। इसके बाद पिता ने पत्नी बबिता को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर भाई उपेंद्र व पड़ोसी रामजनम की मदद से बच्चे का शव बोरे में भर कर महुला देवार गांव में घाघरा किनारे ले जाकर दफन कर दिया। मंगलवार को किसी माध्यम से सूचना बच्चे के ननिहाल पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नानी मुनरा देवी निवासिनी गौरीडीह थाना दोहरीघाट जिला मऊ गांव के पवन राय के साथ बेटी के घर पहुंची। सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और घटना बताने के साथ बच्चे का शव भी बरामद करा दिया। एसओ अखिलेश चंद्र ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed