{"_id":"64328b13697a3e6e2c0348c5","slug":"azamgarh-father-and-son-going-to-condole-brother-s-house-died-in-road-accident-wave-of-mourning-among-relati-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: भाई के घर शोक संवेदना में जा रहे पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: भाई के घर शोक संवेदना में जा रहे पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम
Sun, 09 Apr 2023 03:23 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 09 Apr 2023 03:23 PM IST
सार
पचरी भगतपुर गांव निवासी साहबदीन शनिवार की देर शाम अपने पिता लालचंदके साथ बाइक से अंबेडकरनगर जिले के कोइरी का पूरा डीह भियांव जा रहे थे। वहां लालचंद के भाई फूलचंद नेवासा पर रहते थे। फूलचंद की पुत्री कुमारी का शनिवार को मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया था, जिसके चलते पिता-पुत्र शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पचरी भगतपुर गांव निवासी पिता-पुुत्र शनिवार की रात बाइक से अंबेडकरनगर जा रहे थे। अभी वे अंबेडकरनगर जिले के सेमरा मोड़ पर ही पहुंचे थे कि दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पचरी भगतपुर गांव निवासी साहबदीन (40) शनिवार की देर शाम अपने पिता लालचंद (72) के साथ बाइक से अंबेडकरनगर जिले के कोइरी का पूरा डीह भियांव जा रहे थे। वहां लालचंद के भाई फूलचंद नेवासा पर रहते थे। फूलचंद की पुत्री कुमारी का शनिवार को मुम्बई में इलाज के दौरान निधन हो गया था, जिसके चलते पिता-पुत्र शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे।
विज्ञापन
अभी वे सेमरा मोड़ पर ही पहुंचे थे कि एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को सीएचसी रफीगंज जिला अंबेडकरनगर भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्र में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोर आने के चलते दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन