{"_id":"61b0e7ecbb115f2af26392fc","slug":"azamgarh-dabang-beaten-youth-with-sticks-for-opposing-illegal-occupation-of-land-in-azamgarh-sp-ordered-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर मनबढ़ों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटा, एसपी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर मनबढ़ों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटा, एसपी ने दिए जांच के आदेश
Wed, 08 Dec 2021 10:44 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:44 PM IST
सार
नेवादा गांव में एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जे का विरोध करने पर मनबढ़ों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। आरोपियों का शांति भंग की धारा में चालान कर पुलिस ने चुप्पी साध ली। लेकिन उक्त मामले का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में एक जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इसे संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
नेवादा गांव में एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जे का विरोध करने पर मनबढ़ों ने उसे लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों का शांति भंग की धारा में चालान कर चुप्पी साध गई। लेकिन उक्त मामले का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद मामला जब एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने थानाध्यक्ष निजामाबाद को इसकी जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि वायरल वीडियो में मनबढ़ महिला और पुरूष सभी को पीट रहे हैं। मारपीट करने में महिला भी पीछे नहीं दिख रही। इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः आजमगढ़: शराब माफिया सगे भाइयों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, जहरीली शराब से हुई थी 24 से अधिक मौतें