फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh commissioner inspected shelter home

आजमगढ़ कमिश्नर ने किया शेल्टर होम का निरीक्षण

Wed, 27 May 2020 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh commissioner inspected shelter home
ज्योति निकेतन स्कूल में स्थापित शेल्टर होम का निरीक्षण करने पहुंची मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने बुधवार को ज्योति निकेतन स्कूल में स्थापित शेल्टर होम का औचक निरीक्षण निरीक्षण किया। गैर प्रांतों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन करने, कम्यूनिटी किचन, खाद्यान्न किट्स आदि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर अधिकारियों की सराहना की। मौके पर मुंबई से ट्रेन से आए 39 लोग मिले। इन्हें कमरों में क्वारंटीन किया गया था। स्कूल में बने कम्यूनिटी किचन में भोजन को देखा। कहा कि अधिक मसालेदार व तैलीय भोजन देने से बचें। एक व्यक्ति ने बताया कि वह 6-7 लोगों के साथ निजी साधन से 3-4 दिन पहले आया है लेकिन उन्हें खाद्यान्न किट्स नहीं दिया गया। पूछताछ में उस व्यक्ति ने बताया कि वे लोग पहले सठियांव गये थे, वहां से अमिलो मुबारकपुर में क्वारंटीन किए गए। वहां से वो इस शेल्टर होम में कैसे पहुंचे इसका जवाब नहीं दिया। उन लोगों को होम क्वारंटीन होना चाहिए था। उस व्यक्ति ने कई अन्य भ्रामक सूचनाएं दी गई। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र सिंह ने उन लोगों के विरुद्ध धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। अपर आयुक्त (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एनएल यादव, एसडीएम सदर राघवेंद्र सिंह, तहसीलदार पवन कुमार सिंह आदि थे।

ज्योति निकेतन स्कूल में स्थापित शेल्टर होम के निरीक्षण के दौरान पके भोजन को देखती मंडलायुक्त कन?

ज्योति निकेतन स्कूल में स्थापित शेल्टर होम के निरीक्षण के दौरान पके भोजन को देखती मंडलायुक्त कन?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed