फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: CM Yogi and Home Minister Amit Shah will come to the district on April 7, this will be the program

Azamgarh: सात अप्रैल को आजमगढ़ आएंगे CM Yogi और गृहमंत्री अमित शाह, ये रहेगा कार्यक्रम

Sun, 02 Apr 2023 12:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 02 Apr 2023 12:24 PM IST
सार

देश में संगीत के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले हरिहरपुर संगीत घराने को शायद ही कोई ऐसा हो न जानता हो। लोकसभा उपचुनाव में जीत मिलने के बाद जनता का आभार व्यक्त करने आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरिहरपुर गांव में संगीत महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा के बाद जिला प्रशासन जमीन की तलाश में जुटा हुआ था।

विज्ञापन
Azamgarh: CM Yogi and Home Minister Amit Shah will come to the district on April 7, this will be the program
अमित शाह और सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनने के बाद गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ का सात अप्रैल को जनपद आगमन हो रहा है। इस दौरान उनके द्वारा जहां जनसभा को संबोधित किया जाएगा वही हरिहर संगीत महाविद्यालय की आधार शिला रखी जाएगी।

विज्ञापन

देश में संगीत के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले हरिहरपुर संगीत घराने को शायद ही कोई ऐसा हो न जानता हो। लोकसभा उपचुनाव में जीत मिलने के बाद जनता का आभार व्यक्त करने आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरिहरपुर गांव में संगीत महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा के बाद जिला प्रशासन जमीन की तलाश में जुटा हुआ था। जमीन की तलाश पूरी होने के बाद अब सात अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ इस संगीत महाविद्यालय की आधार शिला रखने के लिए जनपद आ रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा जनसभा को भी संबोधित किया जाएगा। दोनों नेताओं के जनपद आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक कर योजना बनानी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed