फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Case of embezzlement registered against former principal and manager of Shibli Inter College

आजमगढ़ : शिब्ली इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य व प्रबंधक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज

Sat, 20 Aug 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Case of embezzlement registered against former principal and manager of Shibli Inter College
आज़मगढ़। जिले के प्रतिष्ठित विद्यालयों में शुमार शिब्ली इंटर कॉलेज में बड़ा फीस घोटाला सामने आया है। डीएम से हुई शिकायत के बाद डीआईओएस के नेतृत्व में गठित कमेटी की जांच में आरोप की पुष्टि हुई है। इसके पश्चात कॉलेज प्रबंधक ने तत्कालीन प्रधानाचार्य व प्रबंधक के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला 1.22 करोड़ रुपए के गबन का है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में वर्तमान प्रबंधक मिर्जा महफूजुर्रहमान ने दी तहरीर में बताया कि संस्थागत अंग्रेजी माध्यम के छात्रों को बिना किसी मान्यता के ही वित्तविहीन का छात्र बनाकर अवैधानिक तरीके से 1.22 करोड़ रुपये वर्तमान प्रबंधक अब्दुल कयूम व पूर्व प्रधानाचार्य निसार अहमद ने अतिरिक्त वसूल किया। इतना ही नही वसूल की गई धनराशि विद्यालय के खाते में भी नहीं जमा किया गया। डीआईओएस उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर वर्तमान प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया है। वही डीआइओएस उमेश कुमार त्रिपाठी ने पूर्व प्रबंधक को तीन दिन के अंदर गबन किये गए धनराशि को विद्यालय के खाते में जमा कराने का निर्देश दिया है। आरोप है कि विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य व पूर्व प्रबंधक ने एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2021 तक बिना वित्तविहीन मान्यता के ही संस्थागत विद्यालय कोड संख्या-1049 अंग्रेजी माध्यम के छात्रों को वित्तविहीन का बनाकर कक्षा छह से आठ तक के छात्रों से 8800 रुपये, कक्षा नौ से 10 तक के छात्रों से 10500 रुपये और कक्षा 11 से 12 तक के छात्रों से 11700 रुपये प्रति छात्र वार्षिक वसूल किया गया।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर डीआइओएस ने की जांच
आज़मगढ़। प्रकरण की शिकायत वर्तमान प्रबंध समिति द्वारा जिलाधिकारी से की गई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने डीआईओएस के नेतृत्व में संयुक्त जांच कमेटी का गठन किया था। इस संयुक्त जांच कमेटी की जांच में घोटाले की पुष्टि हुई। इसके बाद डीआईओएस ने वर्तमान प्रबंधक को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था। डीआईओएस उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिब्ली इंटर कॉलेज में 1.22 करोड़ के घोटाले की शिकायत जिलाधिकारी से हुई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई जांच में आरोप की पुष्टि हुई। जिस पर विद्यालय के वर्तमान प्रबंधक के माध्यम से तत्कालीन प्रधानाचार्य व प्रबंधक के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed