फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh by-election: Polling parties will leave today, voting tomorrow

आजमगढ़ उपचुनाव : आज रवाना होंगी पोलिंग पाटियां, मतदान कल

Wed, 22 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh by-election: Polling parties will leave today, voting tomorrow
आजमगढ़। लोकसभा आजमगढ़ सीट पर उपचुनाव 23 जून को होगा। मतदान कराने के लिए सोमवार यानी आज जिले पांच विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियां तीन डिस्पैच स्थलों से रवाना होंगी। इसके साथ में पुलिस बल भी रवाना होंगे तथा उनके लिए जो भी व्यवस्थाएं अपेक्षित हैं, सारी व्यवस्थाएं पूर्ण हो गई हैं। मतदान के बाद 26 जून को प्रत्याशियों का परिणाम आएगा। चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन रवानगी स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी ले रहा है। ताकि चुनाव सकुशल संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव के आजमगढ़ सदर संसदीय सीट से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर उप चुनाव 23 जून को होना है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। इस उप चुनाव में आजमगढ़ संसदीय सीट के पांच विधानसभा आजमगढ़, गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर और सुरक्षित सीट मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 22 जून को पोलिंग पार्टियां सुबह आठ बजे से रवाना होंगी। जिसमें कुल 8704 मतदानकार्मिक शामिल रहेंगे। उक्त पांच विधानसभाओं के लिए तीन डिस्पैच स्थल बनाए गए हैं। श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर से सदर व मुबारकपुर विधानसभा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सगड़ी व गोपालपुर एवं कृषि महाविद्यालय कोटवां से मेंहनगर विधानसभा की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। उनके लिए जो भी व्यवस्थाएं चाहिए थी वह सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने रवानगी स्थल का किया निरीक्षण
रानी की सराय। लोकसभा आजमगढ़ का उपचुनाव 23 जून को होगा। वहीं पोलिंग पार्टियां 22 जून को रवाना होंगी। चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रवानगी स्थलों का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर संबंधित को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डीएम व एसपी ने पोलिंग पार्टी डिस्पैच स्थल श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ एवं कृषि महाविद्यालय कोटवां का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि 23 जून 2022 को आजमगढ़ लोक सभा उप निर्वाचन-2022 का निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित है। 22 जून को सुबह आठ बजे से ही पोलिंग पार्टियॉ रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र के अंततर्गत पांच विधान सभाओं की पोलिंग पार्टियॉ तीन डिस्पैच स्थलों से रवाना होंगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एसडीएम सदर जेआर चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी सुनिल कुमार पुष्कर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर में कुल 122 बसें, कृषि महाविद्यालय कोटवां में 111 बसे और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ में 205 बसें लगाई गई हैं। जिससे पोलिंग पार्टियां सुबह आठ बजे से रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जोन व 137 सेक्टर में बटा लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़
आजमगढ़। लोकसभा आजमगढ़ सीट पर उपचुनाव 23 जून को होना है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। उपचुनाव को सकुशल कराने के लिए जिला प्रशासन ने लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ को 15 जोन व 137 सेक्टर में बांटा गया है। ताकि किसी प्रकार की समस्या न आए। प्रत्येक विधानसभा में तीन-तीन जोन व 28 से 30 की संख्या में सेक्टर बाटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed