फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: BJP regional president said we will take the achievements of the central and state government among the public

आजमगढ़ : प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोले भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष, कहा- जनता के बीच ले जाएंगे केंद्र और राज्य सरकार की उप्लब्धियां

Fri, 10 Sep 2021 07:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Sep 2021 07:52 PM IST
सार

सम्मेलन के दौरान जिला पंचायत सदस्य परशुरामपुर विशाल सेठ और रामविजय राम ने बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  

विज्ञापन
Azamgarh: BJP regional president said we will take the achievements of the central and state government among the public
नेहरु हाल में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज को नई दिशा देता है। इसलिए भाजपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करा रही है। इस सम्मेलन के माध्यम से केंद्र की साढ़े सात और प्रदेश की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएंगे। उन्होंने उक्त बातें शुक्रवार को नेहरू हाल में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सदर के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में मुफ्त टिकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। देश के अस्सी करोड़ गरीबों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध वितरित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35अ समाप्त हुआ तीन तलाक़ पर कानून बना, श्रीराम मंदिर का निर्माण भी शांति पूर्वक हो रहा है। देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में जिला पंचायत सदस्य परशुरामपुर विशाल सेठ और रामविजय राम ने बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed