फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh became the overall champion in the Judo Cluster Competition.

Azamgarh News: जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में आजमगढ़ बना ओवरऑल चैंपियन

Thu, 21 May 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh became the overall champion in the Judo Cluster Competition.
पुलिस लाइन में 29वीं अंतरजनपदीय वाराणसी जोन जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियों को सम्मानि - फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
आजमगढ़। जिले में आयोजित 29वीं अंतरजनपदीय वाराणसी जोन जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का मंगलवार को भव्य समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जूडो, ताइक्वांडो, वुशु, कराटे एवं पेंचक सिलाट खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समस्त खेलों में जनपद आजमगढ़ ओवरऑल प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 मई तक पुलिस लाइन में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन के निर्देशन में किया गया था। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने किया था। इसमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, भदोही, जौनपुर, चंदौली एवं गाजीपुर सहित कुल सात जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 95 पुरुष एवं 19 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 114 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में विजेताओं की घोषणा की गई।
जूडो प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आजमगढ़ और महिला वर्ग में जौनपुर विजेता रहा। ताइक्वांडो में पुरुष वर्ग में चंदौली और महिला वर्ग में जौनपुर ने बाजी मारी। वुशु प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जौनपुर और महिला वर्ग में आजमगढ़ विजेता रहा। पेंचक सिलाट में महिला वर्ग में आजमगढ़ और पुरुष वर्ग में गाजीपुर की टीम विजेता बनी।

वहीं कराटे प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आजमगढ़ और पुरुष वर्ग में मऊ ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, कोच, पीटीआई, टीम मैनेजर, निर्णायकगण, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में 29वीं अंतरजनपदीय वाराणसी जोन जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सम्मानि

पुलिस लाइन में 29वीं अंतरजनपदीय वाराणसी जोन जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सम्मानि- फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed