Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh beat Ayodhya by 80 runs

Azamgarh News: आजमगढ़ ने अयोध्या को 80 रनों से हराया

Mon, 20 Oct 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh beat Ayodhya by 80 runs
शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें आजमगढ़ मंडल ने अयोध्या मंडल को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में अयोध्या ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आजमगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 224 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी अयोध्या की टीम ने 15.5 ओवरों में 144 रन ऑलआउट हो गई। आजमगढ़ ने अयोध्या को 80 रनों से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। आजमगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी में शिवम सिंह ने 94 रन बनाए। यशवंत यादव ने 68 रन व अतुल मौर्या ने 23 रनों का योगदान दिया। अयोध्या की तरफ से गेंदबाजी में धनंजय सिंह ने चार ओवर में 42 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। अयोध्या की तरफ से बल्लेबाज अनम चतुर्वेदी ने 35, अंश ने 18 व ओम ठाकुर ने 47 रनों का योगदान दिया। आजमगढ़ की तरफ से गेंदबाज अतुल ने 3.5 ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट और अंकित वर्मा ने दो ओवर में आठ रन देकर दो विकेट लिए। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, विनय गुप्ता, राकेश पालीवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर केएम श्रीवास्तव, मो. समीर, भूपेंद्र वीर सिंह, मो. इरफान, मिथिलेश यादव, रितेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। --
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed