फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh-Bandra Terminus Superfast Special train will run

Azamgarh News: आजमगढ़–बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलेगी

Mon, 02 Mar 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh-Bandra Terminus Superfast Special train will run
फूलपुर। होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने आजमगढ़–बांद्रा टर्मिनल (05183/05184) सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे पर्व के दौरान मुंबई सहित अन्य शहरों में आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 05183 आजमगढ़ से 7 और 14 मार्च (शनिवार) को रात 11 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मऊ, बनारस, प्रयागराज, आगरा और सूरत होते हुए तीसरे दिन सुबह 8:10 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनल से 9 और 16 मार्च (सोमवार) को सुबह 10:45 बजे चलेगी और निर्धारित मार्ग से होते हुए रात 8:10 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी-3 इकोनॉमी के 8 कोच, स्लीपर के 8 कोच तथा सामान्य श्रेणी के 2 कोच लगाए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेल सलाहकार समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी ने बताया कि अन्य रूटों पर रेलवे बोर्ड द्वारा पहले ही स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही थीं, लेकिन आजमगढ़ से कोई विशेष ट्रेन नहीं चलाई गई थी। इसे लेकर रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर आजमगढ़ से विशेष ट्रेन संचालित करने की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन को ईद पर्व तक संचालित करने की कार्ययोजना भी बनाई जा रही है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से होली और ईद जैसे पर्वों पर यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed