{"_id":"69c8214ae8793e3c9c0273c4","slug":"azamgarh-bandra-terminus-summer-special-train-will-run-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-147672-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस समर स्पेशल ट्रेन चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस समर स्पेशल ट्रेन चलेगी
विज्ञापन
फूलपुर। गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने (05183/05184) आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन कुल 15 फेरों में चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
रेल जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05183 आजमगढ़ से 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को रात 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मुहम्मदाबाद, मऊ, औड़िहार, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली होते हुए तीसरे दिन सुबह 8:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस से 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और निर्धारित मार्ग से होते हुए शाम 8:10 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन में कुल 20 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, आठ वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी, आठ शयनयान श्रेणी, दो साधारण द्वितीय श्रेणी/द्वितीय कुर्सी यान तथा एक एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रतिनिधि एवं पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी ने बताया कि सांसद धर्मेंद्र यादव के माध्यम से महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे को स्पेशल ट्रेन चलाने की लिखित मांग की गई थी, जिसे रेलवे प्रशासन ने स्वीकृति दे दी है।